Banda News : अवैध अतिक्रमण से बढ़ रहे हादसे, जेडीयू ने डीएम को चेताया—तुरंत हो कार्रवाई

Banda News: बांदा में सड़कों पर रखी बालू, सरिया और गिट्टी से बढ़ रहे हादसों पर जेडीयू ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

Anwar Raza
Published on: 9 Jun 2026 8:56 AM IST
Banda News : अवैध अतिक्रमण से बढ़ रहे हादसे, जेडीयू ने डीएम को चेताया—तुरंत हो कार्रवाई
X

Banda News

Banda News: जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बुंदेलखंड प्रभारी शालिनी सिंह पटेल ने जनपद बांदा में सड़कों पर अवैध रूप से रखी जा रही बालू, सरिया, गिट्टी, सीमेंट एवं अन्य निर्माण सामग्री के खिलाफ जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।जिलाधिकारी को सौपे गए इस ज्ञापन में कहा गया है कि बांदा जनपद के बबेरू, बिसंडा, कमासिन, तिंदवारी, नरैनी, पैलानी, जसपुरा, मटौंध, ओरन, मुरवल सहित लगभग सभी कस्बों और बाजारों में निर्माण सामग्री के व्यापारियों द्वारा सड़क और सड़क किनारे अतिक्रमण कर सामग्री रखी जा रही है, जिससे सड़कें संकरी हो गई हैं और आम लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है।


यहां शालिनी सिंह पटेल ने कहा है कि कई स्थानों पर सरिया सड़क तक निकली रहती है तथा बालू और गिट्टी के ढेर सड़क पर फैले रहते हैं, जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहन चालकों, स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि यह केवल अतिक्रमण का मामला नहीं बल्कि जनता की सुरक्षा के साथ सीधा खिलवाड़ है।

इस ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि पूरे जनपद में विशेष अभियान चलाकर सड़कों पर रखी गई निर्माण सामग्री को तत्काल हटवाया जाए तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यापारियों के विरुद्ध जुर्माना एवं कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी व्यापारी सड़क की सीमा से सुरक्षित दूरी छोड़कर ही निर्माण सामग्री रखे। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते इस गंभीर समस्या का समाधान नहीं किया गया और किसी बड़ी दुर्घटना में जनहानि होती है तो इसकी नैतिक जिम्मेदारी संबंधित विभागों और अधिकारियों की होगी।

Anwar Raza
ABOUT THE AUTHOR

Anwar Raza

Next Story