TRENDING TAGS :
Banda: लखनऊ में बांदा की दो सगी शिक्षिका बहनों का सम्मान, 'विद्या वाचस्पति' मानद उपाधि से सम्मानित
Banda News: बांदा की शिक्षिका बहनों दीप्ति और तृप्ति राजपूत को लखनऊ में शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 'विद्या वाचस्पति' मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।
Banda News
Banda News: राजधानी लखनऊ के कपूरथला स्थित होटल सभागार में अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती साहित्य समिति द्वारा आयोजित भव्य अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन में बांदा जनपद की दो सगी शिक्षिका बहनों दीप्ति राजपूत एवं तृप्ति राजपूत को अंतरराष्ट्रीय मानद उपाधि "विद्या वाचस्पति" प्रदान कर सम्मानित किया गया।
दीप्ति राजपूत वर्तमान में बांदा जनपद के नरैनी ब्लॉक स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में वार्डन के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने छात्राओं की शिक्षा, अनुशासन एवं सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। वहीं, उनकी छोटी बहन तृप्ति राजपूत के.सी.एन.आई.टी. इंजीनियरिंग कॉलेज, बांदा के बी.एड. विभाग में वरिष्ठ अध्यापिका हैं और शिक्षक-प्रशिक्षण के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दे रही हैं।दोनों सगी बहनों को एक साथ मिली इस प्रतिष्ठित मानद उपाधि से पूरे बांदा जनपद में हर्ष का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का गौरव बढ़ाया है।सम्मान प्राप्त करने के बाद दोनों बहनों ने अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती साहित्य समिति एवं आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा।
इस अवसर पर उनके पिता सुभाष चंद्र राजपूत एवं माता तुलसा राजपूत, जो बांदा शहर के बाकरगंज निवासी हैं, भी समारोह में उपस्थित रहे। उन्होंने अपनी बेटियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।समारोह में संजीव जी (सब इंस्पेक्टर, CISF), डॉ. मोहिनी गुप्ता, सविता देवी, डॉ. नवीन चतुर्वेदी, गुरविंदर सिंह, डॉ. रामचंद्र स्वामी, प्रिया ठाकुर एवं डॉ. आरती दूबे (शुक्ला) सहित कई अन्य विशिष्ट व्यक्तित्वों को भी "विद्या वाचस्पति" मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती साहित्य समिति की संस्थापक एवं अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आरती के सानिध्य में आयोजित यह भव्य सम्मान समारोह देश-विदेश से आए साहित्यकारों, शिक्षाविदों, समाजसेवियों एवं अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।


