Banda News: बेंदा खदान में अवैध खनन का खेल, यमुना की धारा मोड़ बनाया पुल

Banda News: तिंदवारी के बेंदा खदान में एनजीटी नियमों की अनदेखी कर प्रतिबंधित पोकलैंड मशीनों से खनन जारी, यमुना की धारा मोड़ी गई, जलीय जीवों पर संकट गहराया।

Anwar Raza
Published on: 14 Jun 2026 5:00 PM IST
Illegal mining plays in cane quarry, Yamuna stream bends and bridges
X

बेंदा खदान में अवैध खनन का खेल, यमुना की धारा मोड़ बनाया पुल (Photo- Newstrack)

Banda News: बांदा: तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेंदा खदान में अवैध खनन माफिया बेखौफ होकर यमुना नदी का सीना छलनी कर रहे हैं। एनजीटी द्वारा प्रतिबंधित हैवी पोकलैंड मशीनें दिन-रात नदी की तलहटी खोद रही हैं। नियमों को ताक पर रखकर नदी की जलधारा मोड़कर आवागमन के लिए अवैध पुल तक बना दिया गया है।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक यह पूरा अवैध खनन अशोक और बबलू के इशारे पर चल रहा है। हैवी मशीनों से अंधाधुंध खनन के चलते नदी का प्राकृतिक स्वरूप बिगड़ रहा है। बड़े-बड़े गड्ढे होने से बरसात में बाढ़ का खतरा भी बढ़ गया है।

खनन से नदी का इकोसिस्टम तबाह हो रहा

लगातार मशीनों के चलने और जलधारा बदलने से यमुना में रहने वाले कछुए, मछलियां और अन्य जलीय जीवों की मौत हो रही है। पर्यावरण विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के खनन से नदी का इकोसिस्टम पूरी तरह तबाह हो रहा है, जो एनजीटी के नियमों का खुला उल्लंघन है।

हैरानी की बात है कि दिनदहाड़े चल रहे इस अवैध खनन पर खनिज विभाग और पुलिस-प्रशासन मौन है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मिलीभगत के चलते कार्रवाई नहीं हो रही। लोगों ने डीएम और एनजीटी से तत्काल हस्तक्षेप कर खनन बंद कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

एनजीटी के नियमानुसार नदी की जलधारा में मशीनों से खनन पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके बावजूद बेंदा खदान में खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

Anwar Raza
ABOUT THE AUTHOR

Anwar Raza

Next Story