Banda मुख्यमंत्री के हाथों आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिली नियुक्ति, कई योजनाओं के लाभार्थी हुए सम्मानित

Banda News: बांदा दौरे पर मुख्यमंत्री ने दो महिलाओं को आंगनबाड़ी सहायिका पद के नियुक्ति पत्र सौंपे। साथ ही मुख्यमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, युवा उद्यमी विकास अभियान, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन समेत विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, चाबी और प्रमाण पत्र वितरित किए।

Newstrack Network
Published on: 9 July 2026 3:55 PM IST
Banda News
X

 Banda News (Image Credit-Social Media)

बांदा, 9 जुलाईः मुख्यमंत्री ने जनसभा स्थल पर दो महिलाओं को आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए नियुक्ति पत्र प्रदान किये। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, चाबी, प्रमाण पत्र आदि भी सौंपा। इस दौरान बांदा की विकास यात्रा पर आधारित लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया। मुख्यमंत्री ने यहां बच्चों का अन्नप्राशन कराया, महिलाओं को पोषण से भरी पोटली दी। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन कर युवाओं से बातचीत भी की। बेसिक शिक्षा परिषद के स्टॉल पर स्कूल चलो अभियान व बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडल की जानकारी ली और उन्हें चॉकलेट दी। स्थानीय प्रशासन की तरफ से सीएम को शजर पत्थर से निर्मित शिवालय भेंट किया गया।

सीएम के हाथों इन्हें मिला सम्मान...

1- पुष्पा देवी- आंगनबाड़ी सहायिका नियुक्ति पत्र

2- पूजा- आंगनबाड़ी सहायिका नियुक्ति पत्र

3- रश्मि अग्रवाल- सहायक अध्यापिका- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना

4- अजीत सिंह- सहायक अध्यापक- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना

5- मंजू देवी व भारती सिंह- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 8.95 करोड़ से अधिक का चेक

6- सरोज देवी- ई रिक्शा की चाबी

7- सुमत देवी- सिलाई मशीन

8- अनिल कुमार- मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 5 लाख का चेक

9- मूरतध्वज- ट्रैक्टर की चाबी

10- मुलायम- आयुष्मान कार्ड

10- अरविंद कुमार- आयुष्मान कार्ड

11- गेनिया- मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत पांच लाख का चेक

12- अभिषेक सोनी- मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत 7500 का चेक

13- अंशु- मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का स्वीकृति पत्र

14- रमेश प्रजापति- मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की चाबी

15- रामरतन- मुख्यमंत्री माटी कला टूल किट्स योजनान्तर्गत विद्युत चालित चाक प्रमाण पत्र

16- वंदना गुप्ता- नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत प्रमाण पत्र

17- शोभाराम कश्यप- पक्षी बचाओ कार्य के लिए आपदा विभाग की तरफ से प्रमाण पत्र।

Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack Desknewstracknetwork@gmail.com

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story