TRENDING TAGS :
Banda कलेक्ट्रेट में बरगद पर लगी मायावती को मुख्यमंत्री बनाने की होर्डिंग, राजनीतिक संदेश ने खींचा ध्यान
Banda News: बांदा कलेक्ट्रेट के बरगद पर लगी होर्डिंग में मायावती को मुख्यमंत्री बनाने की इच्छा जताई गई। इसमें संविधान, न्याय, शिक्षा, स्वास्थ्य और किसान जैसे मुद्दे भी हैं।
Banda कलेक्ट्रेट में बरगद पर लगी मायावती को मुख्यमंत्री बनाने की होर्डिंग (Photo- Newstrack)
Banda News: जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में एक विशाल बरगद के पेड़ पर लगी होल्डिंग इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। इस होल्डिंग के जरिए बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती को एक बार फिर उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने की इच्छा जाहिर की गई है। यह होल्डिंग आशुतोष पाठक की ओर से लगवाई गई है। प्रशासनिक परिसर में इस तरह का राजनीतिक संदेश सामने आने के बाद लोगों का ध्यान इस ओर खिंच रहा है।
मायावती को बहुहस्त रूप में दिखाया, कई मुद्दों पर दिया संदेश
बरगद के पेड़ पर लगाई गई इस होल्डिंग में मायावती को बहुहस्त रूप में दर्शाया गया है। इसमें संविधान, न्याय, शिक्षा, स्वास्थ्य, किसान, उद्योग और सामाजिक सुरक्षा जैसे मुद्दों को प्रमुखता से जगह दी गई है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश को स्वच्छ, सुरक्षित और शिक्षित बनाने का संदेश भी दिया गया है। होल्डिंग के माध्यम से इन सभी विषयों को सामने रखते हुए मायावती को प्रदेश की मुख्यमंत्री बनाने की इच्छा जाहिर की गई है।
होल्डिंग लगाने की अनुमति को लेकर भी चर्चा
कलेक्ट्रेट परिसर जैसे प्रशासनिक स्थान पर विशाल बरगद के पेड़ पर राजनीतिक संदेश वाली होल्डिंग लगाए जाने को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोगों के बीच यह सवाल भी उठ रहा है कि आखिर कलेक्ट्रेट परिसर में इस तरह की होल्डिंग लगाने की अनुमति किस अधिकारी या विभाग से ली गई है। साथ ही इसे किन नियमों और शर्तों के तहत लगाने की मंजूरी दी गई है। फिलहाल बरगद के पेड़ पर लगी यह होल्डिंग अपने राजनीतिक संदेश और प्रशासनिक परिसर में इसकी मौजूदगी को लेकर लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है।


