TRENDING TAGS :
Banda News: पिता ने थाने में कर दी हत्या, प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी थी बेटी
Banda News: बांदा में प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी युवती की पुलिस थाने में पिता ने धारदार हथियार से हत्या कर दी, आरोपी गिरफ्तार।
Banda Crime News
Banda News: उत्तर प्रदेश के बांदा जनपद में पुलिस थाने में समझौते के दौरान प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी बेटी की गुस्साए पिता ने धारदार हथियार से प्रहार का हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी भागने लगा। जिसे पुलिस ने धर दबोचा। वहीं इस घटना की सूचना पर तत्काल एसपी मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने घटना का जायजा लिया। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य संकलित किये।
आपको बता दे कि, थाना बदौसा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव निवासी युवती का गांव के ही ललित कुमार से प्रेम प्रसंग चल रहा था। विगत 18 में को वह प्रेमी के साथ चली गई थी। जाने के बाद दोनों ने चित्रकूट जनपद के भरतकूप स्थित एक मंदिर में शादी रचाई। शादी का जाने के बाद दोनों मध्य प्रदेश के बरौंधा में रह रहे थे। इधर तलाश करते हुए पुलिस इनके पास पहुंच गई। दोनों को सकुशल बरामद करने के बाद थाने ले आई।
वहीं बरामद करने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को लड़की के पिता सत्य कुमार तथा मां को थाने में बुलवाया। आपस में समझौते का दौर चल रहा था। वही युवती घर जाने के लिए तैयार नहीं थी। वह अपनी प्रेमी के साथ रहने की जिद में अड़ी हुई थी। तभी गुस्साए पिता ने चाकू निकाला और बेटी पर कई वार कर दिए। यह नजारा देख पुलिस के होश उड़ गए। जिसे उपचार के लिए सीएचसी अतर्राले जाया गया। हालत नाजुक देख डॉक्टरो ने रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। जहां देखने के बाद डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया।
वहीं इस बाबत जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने तत्काल घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। सूचना पर तत्काल एसपी पलाश बंसल पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलवाया गया। जहां टीम ने साक्ष्य संकलित किये। इधर पुलिस ने आरोपी पिता सत्य कुमार निवासी बरछा बा को गिरफ्तार कर लिया है।
@Shalini Rai
[7:20 am, 13/6/2026] Shalini Rai: @Shalini Rai also take on lead


