TRENDING TAGS :
Banda News: बांदा में केन नदी पर मेगा मॉक ड्रिल, बाढ़ राहत तैयारियों की जांच
Banda News: मानसून और संभावित बाढ़ आपदा से निपटने के लिए केन नदी घाट पर मेगा मॉक एक्सरसाइज का रिहर्सल हुआ, राहत-बचाव व चिकित्सा व्यवस्था परखी गई।
बांदा में केन नदी पर मेगा मॉक ड्रिल, बाढ़ राहत तैयारियों की जांच (Photo- Newstrack)
Banda News: आगामी मानसून एवं संभावित बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों के तहत बुधवार को पैलानी तहसील क्षेत्र के सिंधन कला स्थित केन नदी घाट पर मेगा मॉक एक्सरसाइज का रिहर्सल आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशन में आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं राहत-बचाव टीमों ने भाग लिया।
रिहर्सल के दौरान बाढ़ और नदी में डूबने जैसी आपात स्थितियों से निपटने का अभ्यास किया गया। 12वीं वाहिनी पीएसी फतेहपुर की 11 सदस्यीय टीम ने राहत एवं बचाव अभियान का प्रदर्शन किया। टीम का नेतृत्व प्लाटून कमांडर ने किया।
मॉक ड्रिल के तहत नदी में डूबने की काल्पनिक घटना दर्शाई गई, जिसमें जिला कमांडेंट होमगार्ड अरुण कुमार सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज सिंह को रेस्क्यू टीम द्वारा सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद एंबुलेंस से उन्हें तहसील पैलानी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार, ऑक्सीजन सपोर्ट एवं अन्य आवश्यक चिकित्सा प्रक्रियाओं का प्रदर्शन किया।
अधिकारियों ने बताया कि मानसून सीजन में संभावित बाढ़ एवं जल आपदाओं के दौरान त्वरित और प्रभावी राहत कार्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभ्यास कराया गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में जान-माल की हानि को न्यूनतम किया जा सके।


