Banda News: बांदा में काल बनकर दौड़ा बालू भरा ट्रक, रिटायर्ड शिक्षक समेत छः की मौत

Banda News: बांदा में एक तेज रफ्तार बालू भरे ट्रक ने कहर बरपा दिया, जिसमें रिटायर्ड शिक्षक समेत 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस जांच में जुटी है।

Anwar Raza
Published on: 28 May 2026 1:04 PM IST
Banda News
X

Banda News(Photo-Social Media)

Banda News: बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ओवरलोड बालू भरा ट्रक काल बनकर ऐसा दौड़ा की सेवानिवृत्त शिक्षक समेत छः लोगों की जान लील गया, जबकि कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद आक्रोशित कस्बावासियों ने जाम लगा दिया और जमकर बवाल काटा। जानकारी के अनुसार बिसंडा के ग्राम घूरी निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक 61 वर्षीय रामेश्वर बीआरसी से घर लौट रहे थे। तभी बांदा की ओर से ओवरलोड बालू लेकर आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भागने लगा। इस दौरान कस्बावासियों ने बाइक से ट्रक का पीछा किया। भागने के दौरान नाथू तालाब के पास ट्रक ट्रक एक ई-रिक्शा के ऊपर पलट गया जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा सवारियां बैठी थी। हादसे में ई-रिक्शा सवार चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं करीब पांच अन्य सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें से दो की इलाज के दौरान मौत हो गई जिसके बाद मौत का आंकड़ा बढ़ कर छः हो गया और अन्य तीन घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। वहीं

घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने में जुटी रही। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक सहित जिलाधिकारी अमित असेरी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर जाम खत्म कराया।

Anjali Soni

Anjali Soni

News Publisher Mail ID - theanjalisonisoni111@gmail.com

उप संपादक | डिजिटल मीडिया पत्रकार

Next Story