TRENDING TAGS :
Banda News: 26 मई को बांदा आएंगे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, गौ रक्षा पर करेंगे धर्मसभा
Banda News: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद 26 मई को बांदा पहुंचेंगे। इस दौरान वे गौ रक्षा अभियान को लेकर बड़ा संदेश देंगे और धार्मिक सभा को संबोधित करेंगे।
Banda News(Photo-Social Media)
Banda News: गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर देशभर में जनजागरण अभियान चला रहे ज्योर्तिमठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती 26 मई को बांदा पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर भक्तों और आयोजकों में उत्साह का माहौल है।
गणेश भवन में होगा धर्मसभा कार्यक्रम
जानकारी के अनुसार, शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद 26 मई को शाम करीब 5 बजे बांदा पहुंचेंगे। अतर्रा चुंगी रोड स्थित रामलीला मैदान के गणेश भवन में धर्मसभा, आशीर्वाद एवं धर्म मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
गौ संरक्षण और सनातन धर्म पर होगा संबोधन
धर्मसभा में शंकराचार्य सनातन धर्म, राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता, गौ संरक्षण, भारतीय संस्कृति और जनजागरण जैसे विषयों पर श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगे। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर भी जोरदार संदेश दिया जाएगा।
2027 विधानसभा चुनाव की भी दिख सकती है झलक
कार्यक्रम में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भी संदेश दिए जाने की संभावना है। मंच से लोगों से ऐसे जनप्रतिनिधियों का समर्थन करने की अपील की जा सकती है, जो गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग का समर्थन करें।
27 मई को फतेहपुर के लिए होंगे रवाना
कार्यक्रम के बाद 27 मई को शंकराचार्य तिंदवारी मार्ग से फतेहपुर जनपद के लिए प्रस्थान करेंगे।


