Banda News: बिजली की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

Banda News: बिजली आपूर्ति की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समाधान की मांग की। ग्रामीणों ने लगातार कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई।

Anwar Raza
Published on: 17 Jun 2026 3:12 PM IST
Banda News
X

Banda News(Photo-Social Media)

Banda News: बांदा में अघोषित बिजली कटौती से परेशान होकर ग्रामीणों ने आज कलेक्ट पहुंचकर प्रदर्शन किया है और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर विद्युत विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत विभाग के अधिकारी ना तो फोन उठाते हैं और ना ही बिजली फाल्ट बनाने आते हैं। जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग करते हुए सदर तहसील क्षेत्र के तिंदवारा गांव से पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में लगभग डेढ़ दर्जन विद्युत पोल टूटे पड़े हैं।

कई महीनो से इनको सही नहीं किया गया है।एक महीने से भी ज्यादा समय से लगातार 10 से 12 घंटे की विद्युत कटौती होती है जब भी हम लोग एसडीओ या के को फोन लगाते हैं तो यह लोग फोन नहीं उठाते हैं। आलम यह है कि 105 घंटे से हमारे गांव की लाइट नहीं आई है। रिकॉर्ड तोड़ गर्मी से जहां लोगों को भारी समस्या उठानी पड़ती है बिना विद्युत के तो वहीं पर्याप्त मात्रा में पानी की सप्लाई भी नहीं हो पाती है।

ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द हम लोगों की विद्युत सपोर्ट सुचारू रूप से शुरू कराई जाए साथ ही लापरवाही कर रहे विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्यवाही की जाए। हम लोगों ने विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों तक यह शिकायत की है लेकिन कोई समाधान नहीं निकला है अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो हम चक्का जाम करने के लिए मजबूर होंगे।

Anwar Raza
ABOUT THE AUTHOR

Anwar Raza

Next Story