Banda News: बिना कारण कटे मतदाता सूची से नाम, ग्रामीणों ने DM से लगाई न्याय की गुहार

Banda News: मतदाता सूची से बिना कारण नाम कटने पर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और नाम दोबारा जोड़ने के साथ मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की

Anwar Raza
Published on: 17 Jun 2026 3:27 PM IST
Banda News
X

Banda News(Photo-Social Media)

Banda News: आपको बता दें कि पूरा मामला जिलाधिकारी कार्यालय बांदा से सामने आया है जहां पर आज जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को लिखित शिकायत पत्र दिया है बता दें कि ग्राम पंचायत डढ़वा मानपुर के दर्जनों पात्र मतदाताओं के नाम बिना सूचना दिए वोटर लिस्ट से हटाए जाने पर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। प्रभावित लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर तत्काल जांच और नाम दोबारा जुड़वाने की मांग की है।

रवि शिवहरे व अन्य ग्रामीणों ने 17/06/2026 को डीएम को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि डढ़वा मानपुर के कई ग्रामीण वर्षों से गांव के स्थायी निवासी हैं। उनका नाम न तो किसी दूसरी जगह की वोटर लिस्ट में है और न ही डुप्लीकेट था। फिर भी वर्तमान मतदाता सूची से उनके नाम गायब कर दिए गए हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि नाम हटाने से पहले न तो कोई नोटिस दिया गया और न ही संतोषजनक कारण बताया गया। इससे सैकड़ों ग्रामीण अपने संवैधानिक मतदान अधिकार से वंचित होने की कगार पर पहुंच गए हैं। इससे गांव में असंतोष और चिंता का माहौल है।

प्रार्थना पत्र में रामऔतार, संतोष कुमार, शिव करन, राजा, रामप्रसाद, शिवशरण समेत कई ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं। ग्रामीणों ने डीएम से मांग की है कि:

1. पूरे प्रकरण की तत्काल जांच कराई जाए

2. बिना कारण हटाए गए पात्र मतदाताओं के नाम शीघ्र मतदाता सूची में वापस जोड़े जाएं

3. लापरवाही करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय हो, ताकि भविष्य में ऐसी गलती न दोहराए

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो वे निर्वाचन आयोग तक शिकायत करेंगे।

Anwar Raza
ABOUT THE AUTHOR

Anwar Raza

Next Story