TRENDING TAGS :
बाराबंकी में 15 फीट के अजगर का खौफ! नशे में युवक ने गले में लपेटा, VIDEO देख कांप जाएंगे
Barabanki Python Rescue: बाराबंकी के स्टेशन रोड की मीट की दुकान में करीब 15 फीट लंबा अजगर घुस आया। नशे में धुत सुरेश ने अजगर को गले में लपेट लिया और बाद में डिब्बे में बंद कर नाले में छोड़ दिया।
Image Source-Social Media
Barabanki Python Rescue: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बाराबंकी (Barabanki) शहर के स्टेशन रोड (Station Road) इलाके में शुक्रवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मीट की दुकान (Meat Shop) में करीब 15 फीट लंबा अजगर (Python) घुस आया। अजगर को दुकान के अंदर देखकर वहां मौजूद लोग सहम गए। बताया गया कि अजगर दुकान में बंधी बकरियों (Goats) का शिकार करने की फिराक में था।
इससे पहले कि अजगर किसी बकरी को अपनी चपेट में लेता, दुकानदार की नजर उस पर पड़ गई। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
सुरेश ने बिना डरे पकड़ लिया अजगर
इसी दौरान सुरेश नाम का एक युवक मौके पर पहुंचा। उसने बिना किसी डर के करीब 15 फीट लंबे अजगर को पकड़ लिया। अजगर ने खुद को छुड़ाने की कोशिश की और युवक के हाथ से लिपटकर उसे कसना शुरू कर दिया। इस दौरान अजगर ने युवक की हथेली में एक-दो जगह काट भी लिया।
हालांकि, अजगर विषैला (Non-Venomous) नहीं होता है, इसलिए युवक को जहर का खतरा नहीं था। इसके बावजूद अजगर का इस तरह हाथ में लिपटकर कसना काफी खतरनाक स्थिति थी।
नशे में धुत युवक ने गले में लपेट लिया अजगर
बताया गया कि सुरेश शराब के नशे (Drunk) में था, लेकिन इसके बावजूद वह बिल्कुल नहीं घबराया। उसने करीब 15 फीट लंबे अजगर को अपने दोनों कंधों और गले में माला की तरह लपेट लिया और सरेआम उसके साथ खेलने लगा।
युवक की यह हैरतअंगेज हरकत (Daring Act) देखकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। राहगीर और स्थानीय दुकानदार अपनी सांसें थामकर युवक और अजगर का यह पूरा वाकया देखते रहे। अजगर लगातार युवक के शरीर से लिपटा हुआ था और युवक उसे गले में डाले हुए दिखाई दिया।
बड़े डिब्बे में बंद कर अजगर को दूर छोड़ा
काफी देर तक अजगर के साथ यह खतरनाक खेल करने के बाद युवक ने उसे एक बड़े डिब्बे (Container) में सुरक्षित बंद कर दिया। इसके बाद वह अजगर को लेकर वहां से दूर चला गया और उसे एक नाले (Drain) में छोड़ आया।
अजगर को नाले में छोड़ते समय उसने अचानक करीब तीन फीट तक अपना फन उठाकर खड़ा कर लिया। अजगर के इस तरह फन उठाने से एक बार फिर वहां मौजूद लोगों की चिंता बढ़ गई। हालांकि कुछ देर बाद अजगर नाले की ओर चला गया।
अजगर के वहां से चले जाने के बाद स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों ने राहत की सांस ली। मीट की दुकान में घुसे करीब 15 फीट लंबे अजगर के साथ युवक की इस खतरनाक हरकत का पूरा वाकया इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।


