Barabanki News: आजम खान पर अपर्णा यादव के बयान से भड़के अरविंद सिंह गोप, 2027 में सपा सरकार का दावा

Barabanki News: बाराबंकी में सपा नेता अरविंद सिंह गोप ने आजम खान पर अपर्णा यादव के बयान का पलटवार किया। उन्होंने आजम खान को देश का बड़ा नेता बताते हुए 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा सरकार बनने का दावा किया।

Sarfaraz Warsi
Published on: 24 Nov 2026 3:40 PM IST
Barabanki News: आजम खान पर अपर्णा यादव के बयान से भड़के अरविंद सिंह गोप, 2027 में सपा सरकार का दावा
X

Barabanki News

Barabanki News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय सचिव अरविंद कुमार सिंह गोप ने आजम खान को लेकर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि आजम खान देश के बड़े नेता हैं। वह गरीबों, नौजवानों और किसानों की आवाज हैं। उनकी बराबरी करना बहुत बड़ा काम है। किसी को भी उनके बारे में बयान देने से पहले सोचना चाहिए। आजम खान के कद तक पहुंचने के लिए भी बड़ा व्यक्तित्व होना चाहिए। हमें गर्व है कि हम आजम खान के नेतृत्व में काम करते हैं।

दरअसल, अपर्णा यादव ने आजम खान की रिहाई से जुड़े सवाल पर बिना नाम लिए उनकी तुलना असुर से करते हुए कहा था कि वह ऐसे व्यक्ति के बारे में बात नहीं करना चाहतीं। इसी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अरविंद सिंह गोप ने यह बात कही।समाजवादी पार्टी के 26 सीटों पर चुनाव लड़ने और कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर गोप ने कहा कि अभी बातचीत चल रही है। गठबंधन के सभी सहयोगी मिलकर ही चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने दावा किया कि 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री होंगे।योगी सरकार की ओर से महिलाओं को 40 हजार रुपये देने के वादे और दिसंबर में 20 हजार रुपये देने की घोषणा पर भी उन्होंने निशाना साधा।

गोप ने कहा कि भाजपा ने कई राज्यों में इस तरह के वादे किए, लेकिन बाद में उन्हें पूरा नहीं किया। जनता को भाजपा से अब कोई उम्मीद नहीं है। भाजपा की विदाई का समय आ गया है और जनता अपना मन बना चुकी है।उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव जो कहते हैं, उसे करके दिखाते हैं। लैपटॉप वितरण से लेकर खिलाड़ियों के लिए इकाना स्टेडियम, कैंसर अस्पताल और रिवरफ्रंट जैसी परियोजनाएं इसके उदाहरण हैं। उन्होंने दावा किया कि 2027 में नौजवानों, महिलाओं और किसानों के सम्मान को प्राथमिकता देते हुए अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।

Sarfaraz Warsi
ABOUT THE AUTHOR

Sarfaraz Warsi

वरिष्ठ संवाददाता, बाराबंकीbarabankisarfarazwarsi@newstracksite.vocalwire.com
Next Story