TRENDING TAGS :
Barabanki News: बाराबंकी में कार-रोडवेज बस की आमने-सामने भिड़ंत, तीन घायल; एक लखनऊ रेफर
Barabanki News: बाराबंकी के गोंडा-बहराइच हाईवे पर कार और रोडवेज बस की आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। एक की गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया।
Barabanki Road Accident
Barabanki News: बाराबंकी में गोंडा-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह मसौली थाना क्षेत्र के शाहवपुर नहर के पास कार और रोडवेज बस की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों में एक की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार बहराइच निवासी राकेश वैश्य, अंकित वैश्य और सक्ति वैश्य इलेक्ट्रिक कार से लखनऊ से बहराइच जा रहे थे। इसी दौरान शाहवपुर नहर के पास सामने से आ रही बाराबंकी रोडवेज की बस से उनकी कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार तीनों लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
मौके कर पहुंची एंबुलेंस व पुलिस के वाहन से सभी घायलों को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया गया। अंकित वैश्य के मुंह और नाक से काफी खून बहने के चलते और गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए लखनऊ रेफर कर दिया। वहीं, रोडवेज बस में यात्री सवार थे, लेकिन किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। हादसे की जानकारी मिलते ही मसौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह हुए इस हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।


