TRENDING TAGS :
Barabanki Nrews : बाराबंकी में जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप, पीड़िता ने सीएम योगी से मांगा न्याय
Barabanki News : बाराबंकी के टिकैतनगर में जबरन धर्म परिवर्तन और निकाह के दबाव का आरोप, पीड़िता ने सीएम योगी से न्याय की गुहार लगाई।
Barabanki Forced Conversion Allegation
Barabanki News : मांस खिलाओ और निकाह कराओ: टिकैतनगर में जबरन धर्म परिवर्तन के दबाव का सनसनीखेज आरोप, पीड़िता ने सीएम योगी से लगाई न्याय की गुहारबाराबंकी जनपद के टिकैतनगर थाना क्षेत्र से जबरन धर्म परिवर्तन और निकाह का दबाव बनाने का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने इतने संवेदनशील मामले में सख्त कार्रवाई करने के बजाय केवल शांतिभंग (धारा 151) की खानापूर्ति कर मामला शांत करा दिया। पुलिस के इस लचर रवैये से नाराज होकर अब पीड़िता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डीजीपी और पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है।
कस्बा इचौली निवासी दिव्यांशी गुप्ता पत्नी सुनील गुप्ता ने आरोप लगाया है कि मोहल्ले का मोहम्मद अमन काफी समय से उन पर धर्म परिवर्तन और निकाह का दबाव बना रहा था। पीड़िता आरोपी के यहां कपड़े सिलाई करने जाती थी, इसी दौरान उसने मोबाइल नंबर लेकर परेशान करना शुरू किया। पीड़िता का आरोप है कि एक दिन आरोपी ने उन्हें, उनके पति और सास को एक कमरे में बुलाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कमरे में पहले से ही एक मौलवी और कुछ अन्य लोग निकाह की पूरी तैयारी के साथ मौजूद थे। वहां पीड़ित परिवार को जबरन मांस खिलाने की कोशिश की गई और कहा गया कि “मांस खिला दो और निकाह करा दो।”
कमरे के भीतर मचे कोहराम और शोर को सुनकर जब पीड़िता के परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और दरवाजा पीटना शुरू किया, तब आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। भीड़ बढ़ती देख आरोपियों ने दरवाजा खोला और पीड़ित परिवार किसी तरह वहां से निकल पाया। गंभीर आरोपों के बावजूद स्थानीय पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज न किए जाने से आहत पीड़िता ने अब मुख्यमंत्री से निष्पक्ष जांच और एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


