Barabanki में सनसनी, दुकान पर सामान लेने गयी नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म, 6 महीने बाद गर्भवती होने का हुआ खुलासा

Barabanki News: मेडिकल जांच में किशोरी के 6 माह की गर्भवती होने का खुलासा हुआ है, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।

Sarfaraz Warsi
Published on: 13 Jun 2026 2:24 PM IST (Updated on: 13 Jun 2026 2:24 PM IST)
Barabanki News
X

Barabanki News

Barabanki News: लखनऊ के पास में स्थित बाराबंकी शहर में थाना टिकैतनगर क्षेत्र के एक गांव में 15 साल की एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मेडिकल जांच में किशोरी के 6 माह की गर्भवती होने का खुलासा हुआ है, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। SP अर्पित विजयवर्गीय ने मामले में FIR दर्ज कर ज़रूरी कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

क्या है मामला ?

पीड़िता के पिता के मुताबिक, लगभग 6 माह पहले उनकी नाबालिग पुत्री घर का सामान लेने गांव के पास स्थित एक जनरल स्टोर पर गई थी। इस मामले में आरोप है कि दुकान संचालक, जो लगभग 30 साल का विवाहित व्यक्ति है, किशोरी को बहाने से दुकान के अंदर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोप यह भी है कि इसके बाद आरोपी लगातार दबाव और धमकी देकर किशोरी का शोषण करता रहा। डर और बदनामी के भय से किशोरी ने किसी को घटना के बारे में कुछ भी नहीं बताया। बीते 10 जून को जब किशोरी ने पेट में तेज दर्द की शिकायत की तो परिजन उसे चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे।


जांच के दौरान डॉक्टरों ने किशोरी के छह माह की गर्भवती होने की पुष्टि की। इसके बाद पिता द्वारा पूछताछ करने पर किशोरी ने अपने साथ हुई पूरी घटना बताई।

किशोरी के परिजनों का बड़ा आरोप

परिजनों का आरोप है कि शिकायत करने पर आरोपी और उसके परिजनों ने उन्हें धमकी भी दी। थाना टिकैतनगर पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई न किए जाने पर पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय से मुलाकात कर लिखित शिकायत दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए SP ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। CHC प्रभारी टिकैटनगर डा. विजय वर्मा ने बताया कि पुलिस द्वारा लड़की को सीएचसी पर लाया गया था।

बता दे, गर्भवती होने की आशंका पर अल्ट्रासाउंड के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Sarfaraz Warsi
ABOUT THE AUTHOR

Sarfaraz Warsi

Next Story