TRENDING TAGS :
Barabanki News: बाराबंकी के उमरा औद्योगिक क्षेत्र में जेन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप
Barabanki News: धुएं का गुबार इतना घना था कि दिन में ही अंधेरे जैसा माहौल बन गया। फैक्ट्री के आसपास का इलाका धुएं से ढक गया और लोगों में डर का माहौल फैल गया।
Barabanki News: बाराबंकी में कुर्सी थाना क्षेत्र के उमरा औद्योगिक इलाके में बुधवार दोपहर करीब 2 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया।जब जेन फैक्ट्री में अचानक भीषण आग भड़क उठी। यह फैक्ट्री प्लास्टिक का सामान बनाती थी। कुछ ही मिनटों में आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि आसमान तक ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं और काला धुआं पूरे इलाके में फैल गया।
धुएं का गुबार इतना घना था कि दिन में ही अंधेरे जैसा माहौल बन गया। फैक्ट्री के आसपास का इलाका धुएं से ढक गया और लोगों में डर का माहौल फैल गया। फैक्ट्री के अंदर प्लास्टिक और केमिकल का भारी स्टॉक होने की आशंका है जिससे आग और भी भयानक होती जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश में जुट गई, लेकिन दोपहर 2:40 बजे तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। भीषण आग और आसमान तक उठते धुएं को देखकर आसपास की फैक्ट्रियों और रिहायशी इलाकों के लोग भी बाहर निकल आए।आग लगने की वजह क्या थी, यह अभी साफ नहीं हो पाया है। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हैं।


