Barabanki News: पीएम की अपील का असर: ईवी-ऑटो से निरीक्षण पर निकले मंत्री सतीश शर्मा, दिया संदेश

Barabanki News: बाराबंकी में राज्यमंत्री सतीश शर्मा लग्जरी काफिला छोड़ ईवी-ऑटो से बनीकोडर पहुंचे। उन्होंने जनता को ईंधन बचत और स्वच्छ ऊर्जा अपनाने का संदेश दिया।

Sarfaraz Warsi
Published on: 15 May 2026 5:43 PM IST
Impact of PMs appeal: Minister Satish Sharma out on inspection from EV-Auto
X

पीएम की अपील का असर: ईवी-ऑटो से निरीक्षण पर निकले मंत्री सतीश शर्मा, दिया संदेश (Photo- Newstrack)

Barabanki News: उत्तर प्रदेश सरकार में खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा आज अपनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ब्लॉक बनीकोडर के निरीक्षण पर लग्जरी गाड़ियों के काफिले को छोड़कर ईवी-ऑटो रिक्शा से पहुंचे। उनके इस कदम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाओ और स्वच्छ ऊर्जा अपनाने की अपील से जोड़कर देखा जा रहा है।

नई सड़क स्थित अपने आवास से निकले राज्यमंत्री सतीश शर्मा सीधे इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा में सवार होकर ब्लॉक बनीकोडर पहुंचे। उन्होंने अपने पूरे सफर के दौरान आम जनता के बीच रहकर सार्वजनिक परिवहन और इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग का संदेश दिया। मंत्री ने कहा कि स्वच्छ ऊर्जा अपनाना और ईंधन बचाना केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।



वैश्विक आर्थिक संकट के दौर में पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील

दरअसल, हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक आर्थिक संकट और विदेशी मुद्रा संरक्षण को ध्यान में रखते हुए देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने, इलेक्ट्रिक वाहनों का अधिक उपयोग करने तथा सार्वजनिक परिवहन अपनाने की विशेष अपील की थी। राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने उसी अपील को आगे बढ़ाते हुए ईवी-ऑटो से सफर कर जनता को पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत का संदेश दिया।

इलेक्ट्रिक वाहन भविष्य की आवश्यकता हैं

राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी अपनाओ और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन भविष्य की आवश्यकता हैं और इनके उपयोग से प्रदूषण में काफी कमी लाई जा सकती है।


उन्होंने यह भी बताया कि वे पहले ही अपने काफिले की गाड़ियों की संख्या कम कर चुके हैं और अब स्थानीय कार्यक्रमों व जनसंपर्क अभियानों में अधिकतर सार्वजनिक परिवहन तथा ईवी वाहनों का ही उपयोग करेंगे। मंत्री ने जनता से भी हर संभव स्तर पर पेट्रोल और डीजल की बचत करने तथा पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी निभाने की अपील की।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Mail ID - skgautam1208@gmail.com

Next Story