Barabanki News: शंकराचार्य का BJP पर हमला, गौमाता और स्लॉटर हाउस चंदे को लेकर उठाए सवाल

Barabanki News: बाराबंकी में शंकराचार्य ने BJP और प्रदेश सरकार पर गौ संरक्षण तथा स्लॉटर हाउस से जुड़े मुद्दों को लेकर आरोप लगाए। उनके बयान के बाद राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Sharad Awasthi
Published on: 12 July 2026 10:15 PM IST
Barabanki News
X

Barabanki News(Photo-Social Media)

Barabanki News: बाराबंकी में शंकराचार्य का BJP पर बड़ा हमला, बोले- स्लॉटर हाउस से चंदा लेने के कारण गौ माता को राष्ट्रीय पशु नहीं बना रही सरकार, भगवा चोला पहनकर प्रदेश को गुमराह कर रहे योगी आदित्यनाथ बाराबंकी दौरे पर पहुंचे ज्योतिषपीठाधीश्वर एवं द्वारका-शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने भारतीय जनता पार्टी और उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने गौ माता, स्लॉटर हाउस, अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट और भाजपा नेतृत्व को लेकर कई बड़े राजनीतिक बयान दिए।

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने आरोप लगाया कि स्लॉटर हाउस से चंदा लेने के कारण भारतीय जनता पार्टी गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास अभी भी समय है कि वह गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करे, अन्यथा गौभक्त पार्टी का साथ छोड़ देंगे। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के उस बयान पर भी उन्होंने पलटवार किया, जिसमें कुछ लोगों पर भगवा चोला पहनकर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया गया था। शंकराचार्य ने कहा कि यदि ऐसा है तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी भगवा वस्त्र धारण करते हैं। योगी आदित्यनाथ भी भगवा चोला पहनकर पूरे प्रदेश को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। उनका कहना था कि भगवा धारण करने वाला व्यक्ति हिंसा का समर्थन नहीं कर सकता, जबकि सरकार स्लॉटर हाउस को लाइसेंस और सब्सिडी दे रही है।

अयोध्या में कथित दान चोरी के मामले पर भी उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि चोर-पुलिस का खेल चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि संपत राय पर कोई वास्तविक कार्रवाई नहीं होगी और यदि एफआईआर हुई भी तो केवल औपचारिकता होगी। उनका कहना था कि जिस सरकार ने ट्रस्ट बनाया, उसी ने एसआईटी भी बनाई है। शंकराचार्य ने दावा किया कि वह प्रदेश की 355 विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण कर लाखों लोगों को गौ-रक्षा की शपथ दिला चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा अब केवल नरेंद्र मोदी के नाम पर चल रही है और पार्टी में उनके अलावा किसी अन्य की नहीं चलती।

Sharad Awasthi
ABOUT THE AUTHOR

Sharad Awasthi

वरिष्ठ संवाददाता, लखीमपुर खीरीLakhimpurSharadAwasthi@newstracksite.vocalwire.com
Next Story