Bareilly: अब गांव में ही बनेंगे आधार और आयुष्मान कार्ड: पंचायत सचिवालयों में जल्द शुरू होगी सुविधा

Bareilly News: ग्राम पंचायत सचिवालयों में जल्द ही आधार और आयुष्मान कार्ड बनाने व संशोधन की सुविधा शुरू होगी। इससे ग्रामीणों को मुख्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी

Sunny Goswami
Published on: 9 Dec 2025 5:01 PM IST
Bareilly: अब गांव में ही बनेंगे आधार और आयुष्मान कार्ड: पंचायत सचिवालयों में जल्द शुरू होगी सुविधा
X

Bareilly News

Bareilly News: ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जल्द ही ग्राम पंचायत सचिवालयों में आधार कार्ड बनाने और उसमें संशोधन की सुविधा शुरू होने वाली है। इससे ग्रामीणों को बार-बार मुख्यालय के चक्कर लगाने से छुटकारा मिलेगा। पंचायती राज विभाग ने शासन स्तर पर इस पहल को तेज गति देने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। माना जा रहा है कि अगले महीने से गांव में ही आधार कार्ड और आयुष्मान कार्ड बनवाने की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।

सरकार ने ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं देने के उद्देश्य से पंचायत भवनों का कायाकल्प कर उन्हें पंचायत सचिवालय का रूप दिया है। अब इन पंचायत सचिवालयों में एक ही छत के नीचे ग्रामीणों को विभिन्न प्रमाण पत्रों के साथ-साथ आधार कार्ड बनाने और संशोधन कराने की सुविधा भी देने की योजना है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अगले महीने तक सभी पंचायत सचिवालयों में यह काम शुरू हो सकता है।

इस सुविधा के शुरू होने से किसानों और ग्रामीणों को समय और धन दोनों की बचत होगी। अभी तक आधार कार्ड बनवाने या उसमें सुधार कराने के लिए ग्रामीणों को दूर स्थित निर्धारित केंद्रों पर जाना पड़ता था, जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। गांव में ही यह सुविधा मिलने से हजारों ग्रामीणों को सीधा लाभ पहुंचेगा।जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) कमल किशोर ने बताया कि पंचायत सचिवालयों में आधार कार्ड बनाने की सुविधा शुरू करने की तैयारी तेजी से की जा रही है और जल्द ही इसका लाभ ग्रामीणों को मिलने लगेगा।

Shalini singh

Shalini singh

Mail ID - Shalinisingh34678346@gmail.com

Next Story