Bareilly News: कॉलेज जा रही बीए की छात्रा से छेड़छाड़, विरोध करने पर मारपीट कर मार्कशीट छीनी

Bareilly News: बरेली के मीरगंज में कॉलेज जा रही बीए की छात्रा से छेड़छाड़ और मारपीट। आरोपी मार्कशीट छीनकर फरार, पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

Sunny Goswami
Published on: 9 Nov 2026 8:49 PM IST
Bareilly News: कॉलेज जा रही बीए की छात्रा से छेड़छाड़, विरोध करने पर मारपीट कर मार्कशीट छीनी
X

Bareilly News

Bareilly News: थाना क्षेत्र में कॉलेज जा रही बीए प्रथम वर्ष की एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि विरोध करने पर युवक ने छात्रा के साथ मारपीट की और उसकी हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट की मार्कशीट छीनकर फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा एक कॉलेज में पढ़ाई करती है।

पुलिस को दी गई शिकायत में छात्रा ने बताया कि गांव का ही रूपचंद्र उसे काफी समय से परेशान कर रहा था। आरोप है कि युवक कॉलेज आते-जाते समय उस पर गलत नजर रखता था और छेड़छाड़ करता था।पीड़िता के मुताबिक, 22 अक्टूबर को वह कॉलेज जा रही थी। इसी दौरान रूपचंद्र ने उसे रास्ते में रोक लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं, आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और उसकी हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट की मार्कशीट छीनकर मौके से भाग गया।

घटना के बाद पीड़िता ने मीरगंज थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रूपचंद्र के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।मीरगंज के क्षेत्राधिकारी (CO) अजय कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Sunny Goswami
ABOUT THE AUTHOR

Sunny Goswami

sunnygoswami.newstrackpr@gmail.com
Next Story