Bareilly News: बरेली जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने नये साल 2025 का पहला दिन वृद्धाश्रम में बिताया, खिल उठे चेहरे

Bareilly District Magistrate: जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने समस्त वृद्धजनों को कंबल एवं फल आदि का भी वितरण किया और सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि ठण्ड के दृष्टिगत वृद्ध जन आवास गृह में भी अलाव की व्यवस्था की जाये।

Sunny Goswami
Published on: 1 Jan 2025 6:48 PM IST
Bareilly District Magistrate Ravindra Kumar
X

Bareilly District Magistrate Ravindra Kumar in an old age home

Bareilly News:जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने साल के पहले दिन बुधवार को बुखारा मोड़, आई0टी0बी0पी0 कैम्पस के समाने स्थित समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा वित्त पोषित वृद्ध जन आवास गृह (वृद्धाश्रम) का भ्रमण किया। वृद्धाश्रम में डीएम को देख खिले वृद्ध महिलाओ के चेहरे खिल गए। इस दौरान डीएम ने वृद्ध महिलाओ को कंबल,फल आदि सामग्री बांटी। साल के पहले दिन डीएम को अपने पास पाकर वृद्धाश्रम में सभी के चेहरे खिल उठे। जिलाधिकारी ने वृद्धाश्रम में रह रहे समस्त वृद्ध जनों से उनकी कुशल क्षेम पूछी और नव वर्ष की शुभकामनाएं भी दीं। वृद्धाश्रम में उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली, जिस पर वृद्ध जनों ने बताया कि यहां पर सभी उचित सुविधाएं मिल रही हैं।


निरीक्षण के समय जिलाधिकारी ने समस्त वृद्धजनों को कंबल एवं फल आदि का भी वितरण किया और सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि ठण्ड के दृष्टिगत वृद्ध जन आवास गृह में भी अलाव की व्यवस्था की जाये। इसके अलावा वृद्धाश्रम में भोजन, साफ-सुथरे रजाई-गददे, गरम पानी, बिजली आदि की व्यवस्था बनाये रखने के भी निर्देश दिये गये। निरीक्षण के समय उप जिलाधिकारी सदर गोविन्द मौर्य, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर, वृद्धाश्रम संचालक सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Sunny Goswami
ABOUT THE AUTHOR

Sunny Goswami

Next Story