Bareilly: गंगा स्नान मेले में विशाल गंगवार की पहल, श्रद्धालुओं के लिए लगाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

Bareilly News: बरेली के मीरगंज क्षेत्र के गोरा लोकनाथपुर में आयोजित ऐतिहासिक गंगा स्नान मेले में भाजपा नेता विशाल गंगवार की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगवाया गया।

Sunny Goswami
Published on: 24 Nov 2026 5:41 PM IST
Bareilly: गंगा स्नान मेले में विशाल गंगवार की पहल, श्रद्धालुओं के लिए लगाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर
X

Bareilly News

Bareilly News: मीरगंज क्षेत्र के गोरा लोकनाथपुर में आयोजित ऐतिहासिक गंगा स्नान मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भाजपा नेता विशाल गंगवार की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कराया गया। शिविर में मेले में पहुंचे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया और आवश्यकतानुसार निशुल्क दवाइयां प्राप्त कीं। स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य मेले में आने वाले लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना था।

मंगलवार को गंगा स्नान मेले में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही थी। आसपास के गांवों के अलावा दूर-दराज के क्षेत्रों से भी लोग अपने परिवार के साथ स्नान करने और मेले में खरीदारी करने पहुंचे। मेले में उमड़ रही भीड़ को देखते हुए भाजपा नेता विशाल गंगवार की ओर से स्वास्थ्य शिविर लगवाया गया, ताकि श्रद्धालुओं को मौके पर ही स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं मिल सकें।शिविर में पहुंचे महिला, पुरुष, बुजुर्गों और बच्चों ने अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी दी। स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। साथ ही जरूरत के अनुसार निशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।

कई लोगों ने रक्तचाप सहित अन्य सामान्य स्वास्थ्य संबंधी जांच कराई और अपनी समस्याओं के बारे में चिकित्साकर्मियों से जानकारी ली।मेले में दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह शिविर काफी उपयोगी साबित हुआ। स्नान और मेले में घूमने के दौरान स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर लोगों को उपचार और दवाइयों के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ा।भाजपा नेता विशाल गंगवार की इस पहल का बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लाभ उठाया। स्थानीय लोगों ने धार्मिक मेले में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के इस प्रयास की सराहना की। दिनभर स्वास्थ्य शिविर में लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।

Sunny Goswami
ABOUT THE AUTHOR

Sunny Goswami

sunnygoswami.newstrackpr@gmail.com
Next Story