इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवती ने लगाया लव जिहाद और धर्म परिवर्तन का आरोप, मुकदमा दर्ज

Bareilly News: बरेली में इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद युवती ने शादी का झांसा, धर्म परिवर्तन और धमकी के आरोप लगाए, पुलिस ने केस दर्ज किया।

Sunny Goswami
Published on: 11 July 2026 2:30 PM IST
इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवती ने लगाया लव जिहाद और धर्म परिवर्तन का आरोप, मुकदमा दर्ज
X

Bareilly Love Jihad Case

Bareilly News: बरेली जिले के शाही थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती का मामला अब लव जिहाद, शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, जबरन धर्म परिवर्तन और जान से मारने की धमकी के आरोपों तक पहुंच गया है। लखनऊ निवासी एक युवती की शिकायत पर पुलिस ने शाही थाना क्षेत्र के ग्राम दुनका निवासी जीशान पुत्र वकील अहमद तथा उसके परिजनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता का आरोप है कि करीब दो वर्ष पहले उसकी आरोपी जीशान से इंस्टाग्राम पर पहचान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और फोन पर लगातार संपर्क रहने के कारण प्रेम संबंध बन गए। युवती का कहना है कि आरोपी ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। कुछ समय बाद जब वह गर्भवती हुई और उसने इसकी जानकारी जीशान को दी, तो आरोप है कि उसने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर उसका गर्भपात करा दिया।

शिकायत के अनुसार, गर्भपात के बाद जब युवती ने शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी ने उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव डाला। युवती का आरोप है कि उसने उसके कहने पर धर्म परिवर्तन भी कर लिया, लेकिन इसके बावजूद आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया। विरोध करने पर आरोपी और उसके परिजनों ने कथित रूप से जान से मारने की धमकी दी।

न्याय न मिलने पर पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से शिकायत की। एसएसपी के निर्देश पर शाही थाना पुलिस ने आरोपी और उसके परिजनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Sunny Goswami
ABOUT THE AUTHOR

Sunny Goswami

sunnygoswami.newstrackpr@gmail.com
Next Story