Bareilly News: बरेली में रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार, तहसील में हंगामा; पत्नी बोलीं– साजिश है

Bareilly News : बरेली सदर तहसील में रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार, विरोध में उतरे साथी कर्मी, पत्नी ने साजिश बताया।

Sunny Goswami
Published on: 26 May 2026 8:36 PM IST
Bareilly News: बरेली में रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार, तहसील में हंगामा; पत्नी बोलीं– साजिश है
X

Bareilly Lekhpal Arrested News 

Bareilly News : जिले की सदर तहसील में एंटी करप्शन टीम द्वारा एक लेखपाल को कथित रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद मंगलवार को तहसील परिसर में जमकर हंगामा हुआ। कार्रवाई के विरोध में बड़ी संख्या में लेखपाल एकत्र हो गए और पुलिस तथा एंटी करप्शन टीम के खिलाफ नारेबाजी की।जानकारी के अनुसार, सदर तहसील में तैनात लेखपाल विपिन पटेल पर एक किसान से ₹5,000 रिश्वत लेने का आरोप है। एंटी करप्शन टीम ने उन्हें पकड़कर हिरासत में ले लिया। जैसे ही गिरफ्तारी की सूचना फैली, साथी लेखपाल मौके पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब टीम आरोपी लेखपाल को अपने साथ ले जाने लगी तो कुछ लेखपालों ने वाहन रोकने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक तथा धक्का-मुक्की भी हुई। हालात बिगड़ते देख पुलिस बल बढ़ाया गया और आरोपी को कड़ी सुरक्षा में थाने ले जाया गया। बाद में नाराज लेखपालों ने कोतवाली पहुंचकर भी विरोध जताया।घटना के दौरान मौजूद सुरेश चंद्र नामक व्यक्ति ने दावा किया कि लेखपाल सामान्य तरीके से सरकारी कार्य कर रहे थे।

उनका आरोप है कि कुछ लोग अचानक आए और विपिन पटेल को कुर्सी से खींचकर जबरन उठा ले गए। उन्होंने रिश्वत लेने की बात पर सवाल खड़े किए।वहीं आरोपी की पत्नी और लेखपाल विशेषता गंगवार ने पूरी कार्रवाई को साजिश बताया है। उनका कहना है कि उनके पास सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीद गवाह मौजूद हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि झूठी एफआईआर दर्ज की गई तो लेखपाल संघ भूख हड़ताल करेगा। फिलहाल मामले को लेकर तहसील प्रशासन और पुलिस महकमे में तनाव बना हुआ है।

Shalini Rai

Shalini Rai

News Publisher Mail ID - raishalini910@gmail.com

उप संपादक | डिजिटल मीडिया पत्रकार

Next Story