Bareilly News: मीरगंज में घर में चोरी, नकदी व जेवरात लेकर फरार हुए अज्ञात चोर, मुकदमा दर्ज

Bareilly News: बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के परौरा चौराहा में अज्ञात चोरों ने एक घर से नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Sunny Goswami
Published on: 11 Jun 2026 10:00 PM IST
Bareilly News: मीरगंज में घर में चोरी, नकदी व जेवरात लेकर फरार हुए अज्ञात चोर, मुकदमा दर्ज
X

Bareilly News

Bareilly News: बरेली मीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम परौरा चौराहा में अज्ञात चोरों ने एक घर में घुसकर नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित परिवार में हड़कंप मच गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार ग्राम परौरा चौराहा निवासी इकबाल हुसैन पुत्र मोहम्मद नबी ने मीरगंज थाने में दी गई तहरीर में बताया कि 9 जून 2026 की रात करीब 2 बजे से 4 बजे के बीच अज्ञात चोर उनके घर में घुस आए। उस समय परिवार के लोग घर में सो रहे थे। चोरों ने घर में रखी अलमारी और अन्य सामान को खंगालते हुए नकदी व कीमती जेवरात चोरी कर लिए।पीड़ित के अनुसार चोर घर से लगभग 15 हजार रुपये की नकदी, एक सोने का लॉकेट, चांदी का हार, सोने और चांदी की दो अंगूठियां, चांदी की जेवरी समेत अन्य कीमती सामान उठा ले गए।

इसके अलावा तांबे और पीतल के कुछ बर्तन भी चोरी होने की बात सामने आई है। सुबह जागने पर परिवार को चोरी की घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।मीरगंज पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में जुटी हुई है। इंस्पेक्टर रवि कुमार का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Sunny Goswami
ABOUT THE AUTHOR

Sunny Goswami

Next Story