Bareilly News: अपराध नियंत्रण के लिए मीरगंज पुलिस की पैदल गश्त, बाजारों और चौराहों पर बढ़ाई निगरानी

Bareilly News: बरेली के मीरगंज में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप सिंह ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। इस दौरान बाजारों, मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

Sunny Goswami
Published on: 10 Nov 2026 8:45 PM IST
Bareilly News: अपराध नियंत्रण के लिए मीरगंज पुलिस की पैदल गश्त, बाजारों और चौराहों पर बढ़ाई निगरानी
X

Bareilly News

Bareilly News: क्षेत्र में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार को मीरगंज पुलिस ने पुलिस बल के साथ प्रमुख मार्गों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की। एसएसपी बरेली के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान का नेतृत्व मीरगंज प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

पैदल गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों ने प्रमुख चौराहों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर विशेष निगरानी रखी। साथ ही वहां आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी गई। पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की और असामाजिक तत्वों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखी। इसके अलावा बाजारों में व्यापारियों, दुकानदारों और राहगीरों से बातचीत कर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली।प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप सिंह ने लोगों से अपील की कि वे अपने आसपास होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि आमजन के सहयोग से अपराधों की रोकथाम और कानून व्यवस्था बनाए रखने में काफी मदद मिलती है।

उन्होंने बताया कि पैदल गश्त का मुख्य उद्देश्य अपराधों पर नियंत्रण, असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर निगरानी और आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से अपराधियों में कानून का भय बना रहता है।प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर नियमित रूप से गश्त की जा रही है। त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।मीरगंज पुलिस के अनुसार अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पैदल गश्त, चेकिंग और निगरानी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Sunny Goswami
ABOUT THE AUTHOR

Sunny Goswami

sunnygoswami.newstrackpr@gmail.com
Next Story