TRENDING TAGS :
Bareilly News: मीरगंज में जुए की फड़ पर पुलिस का छापा, चार जुआरी गिरफ्तार
Bareilly News: बरेली के मीरगंज में पुलिस ने जुए की फड़ पर छापा मारकर चार जुआरियों को गिरफ्तार किया, नकदी और 52 ताश के पत्ते बरामद हुए।
Bareilly News:
Bareilly News: बरेली जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मीरगंज पुलिस ने सोमवार रात बड़ी कार्रवाई की। पुलिस टीम ने साप्ताहिक बाजार के पास जुए की फड़ पर छापा मारकर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से ताश की गड्डी के साथ जुए में लगाई गई नकदी भी बरामद की गई।
पुलिस के मुताबिक, 10 अगस्त की रात उपनिरीक्षक ब्रजकिशोर पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि कस्बे के साप्ताहिक बाजार के पास कुछ लोग खुलेआम जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही जुआ खेल रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन टीम ने मौके से चार लोगों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में ग्राम बलपुरा निवासी सोमपाल पुत्र मदनलाल (48), धर्मेंद्र कुमार पुत्र प्रताप सिंह (25), जमील अहमद पुत्र रफीक अहमद (37) और जावेद पुत्र शुकूर (20) शामिल हैं।पुलिस ने मौके से जुए में प्रयुक्त 52 ताश के पत्ते और फड़ से 2,100 रुपये बरामद किए। इसके अलावा तलाशी के दौरान 830 रुपये भी मिले। पुलिस सभी आरोपियों को थाने ले गई, जहां उनके खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 392/26 के तहत धारा 13 जुआ अधिनियम में कार्रवाई की गई।कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक ब्रजकिशोर के साथ हेड कांस्टेबल रवि कुमार, कांस्टेबल अरविंद, सर्वेश और अनिकेत शामिल रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।


