Bareilly News: शादी का झांसा देकर युवती से तीन साल तक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

Bareilly News: बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दलित युवती से तीन साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी पर शादी से इनकार करने और धमकी देने का भी आरोप है।

Sunny Goswami
Published on: 7 Aug 2026 11:03 AM IST
Bareilly News: शादी का झांसा देकर युवती से तीन साल तक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच
X

Bareilly News

Bareilly News: बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का प्रलोभन देकर 18 वर्षीय दलित युवती के साथ पिछले तीन साल तक दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने जब शादी करने से इनकार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी, तब पीड़िता की मां ने थाने पहुंचकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

थाने में दी गई तहरीर में अनुसूचित जाति की एक महिला ने बताया कि गांव के ही एक युवक ने उनकी बेटी को शादी का भरोसा देकर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था। आरोप है कि युवक ने विवाह का झांसा देकर पिछले लगभग तीन वर्षों तक उनकी बेटी के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान जब भी युवती शादी की बात कहती, आरोपी उसे जल्द शादी करने का झूठा आश्वासन देकर बात टाल देता था।

शादी का दबाव बनाने पर मुकरा आरोपी

परिजनों का आरोप है कि बीते दिनों जब युवती ने शादी करने के लिए सख्ती दिखाई और दबाव बनाया, तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया। उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। जब युवती ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज की **और जान से मारने की धमकी दी**। इसके बाद डरी-सहमी पीड़िता ने परिजनों को पूरी आपबीती बताई। न्याय की आस में पीड़िता की मां ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।क्षेत्राधिकारी (CO) अजय कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है, जिसकी गहनता से जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य और साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Sunny Goswami
ABOUT THE AUTHOR

Sunny Goswami

sunnygoswami.newstrackpr@gmail.com
Next Story