Bareilly News: मीरगंज में साइबर ठगी, यूपीआई के जरिए बैंक खाते से 1.30 लाख रुपये निकाले

Bareilly News: बरेली के मीरगंज क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। शिवपुरी निवासी व्यक्ति के बैंक खाते से यूपीआई के जरिए 1.30 लाख रुपये निकाल लिए गए। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Sunny Goswami
Published on: 14 Aug 2026 7:13 PM IST
Bareilly News: मीरगंज में साइबर ठगी, यूपीआई के जरिए बैंक खाते से 1.30 लाख रुपये निकाले
X

Bareilly News

Bareilly News: थाना मीरगंज क्षेत्र के शिवपुरी कस्बे में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के बैंक खाते को निशाना बनाकर यूपीआई के जरिए 1,30,001.19 रुपये की रकम निकाल ली। खाते से लगातार हुए लेनदेन की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।

शिवपुरी निवासी सुनील कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद का खाता सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की मीरगंज शाखा में है। पीड़ित के मुताबिक, 30 जून 2026 को किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके बैंक खाते से छेड़छाड़ कर उसे साइबर ठगी का शिकार बना लिया। इसके बाद यूपीआई के माध्यम से खाते से रकम निकालने का सिलसिला शुरू हुआ। 30 जून के बाद 1 जुलाई को भी कई बार लेनदेन किए गए और देखते ही देखते खाते से कुल 1,30,001.19 रुपये की धनराशि गायब हो गई।खाते से रकम निकाले जाने की जानकारी होने पर सुनील कुमार ने तत्काल साइबर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने 1 जुलाई को शाम करीब 7:30 बजे मामले की सूचना दी। शिकायत संख्या 33107260154318 दर्ज की गई है। शिकायत के आधार पर 62,494 रुपये की धनराशि पर लियन दर्ज किया गया है, जिससे ठगी की रकम में से कुछ राशि को सुरक्षित रखने की कार्रवाई की गई है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने उपलब्ध तथ्यों के आधार पर प्रकरण का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी के रूप में निरीक्षक वरुण कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस बैंक खाते से हुए लेनदेन, यूपीआई ट्रांजैक्शन और संबंधित खातों की जानकारी जुटा रही है।पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साइबर ठगी से बचने के लिए लोगों से बैंकिंग और यूपीआई से संबंधित गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करने की अपील की गई है।

Sunny Goswami
ABOUT THE AUTHOR

Sunny Goswami

sunnygoswami.newstrackpr@gmail.com
Next Story