Bareilly News: बरेली में पुलिस मुठभेड़: लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Bareilly News: बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के बाद लूट की घटनाओं में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।

Sunny Goswami
Published on: 17 July 2026 10:33 AM IST
Bareilly News: बरेली में पुलिस मुठभेड़: लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
X

Bareilly News

Bareilly News: थाना इज्जतनगर पुलिस ने गुरुवार को सैदपुर पिकेट चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान लूट की वारदातों में शामिल दो आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

सीओ तृतीय शिवम आशुतोष ने बताया कि पुलिस सैदपुर पिकेट पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पीलीभीत रोड की ओर से एक स्प्लेंडर बाइक पर सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन दोनों पुलिस को देखकर तेज गति से भाग निकले। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया तो कुछ दूरी पर बाइक फिसलकर गिर गई। इसके बाद पीछे बैठे आरोपी जीतू उर्फ जतिन ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग कर दी।पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें जीतू उर्फ जतिन के पैर में गोली लग गई। वहीं दूसरा आरोपी शिवा भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे भी घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक घायल आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। वहीं आरोपी शिवा की तलाशी में 11 जुलाई को आलोक नगर क्षेत्र में हुई लूट की घटना से संबंधित एक मंगलसूत्र बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से बरामद स्प्लेंडर बाइक भी उसी लूट की वारदात में इस्तेमाल की गई थी।सीओ शिवम आशुतोष ने बताया कि दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है और उनके खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Sunny Goswami
ABOUT THE AUTHOR

Sunny Goswami

sunnygoswami.newstrackpr@gmail.com
Next Story