TRENDING TAGS :
Bareilly : पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,SSP ने बदले कई थानों के प्रभारी, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट
Bareilly News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए एसएसपी अनुराग आर्य का बड़ा एक्शन, फरीदपुर, प्रेमनगर और किला समेत कई थानों के प्रभारी बदले।
Bareilly News: जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने, रिक्त पदों को भरने और प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनुराग आर्य ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। कई प्रभारी निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। स्थानांतरण आदेश जारी होने के बाद सभी अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
आदेश के अनुसार सोशल मीडिया सेल में तैनात निरीक्षक अमित पांडेय को फरीदपुर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। फरीदपुर के प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम को प्रेमनगर थाने की जिम्मेदारी मिली है। प्रेमनगर के प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह को किला थाने में निरीक्षक अपराध बनाया गया है। किला के प्रभारी अचल कुमार को देवरनियां और देवरनियां के प्रभारी आशुतोष द्विवेदी को शाही थाने का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
शाही के थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह को एएचसीटीओ भेजा गया है। फतेहगंज पश्चिमी में निरीक्षक अपराध के पद पर तैनात प्रवीण कुमार को प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। जोगीनवादा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक कुशलपाल सिंह को भमौरा का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं भमौरा के प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार को फतेहगंज पूर्वी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।शीशगढ़ के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह और फतेहगंज पूर्वी के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह का गैर जनपद स्थानांतरण होने के बाद उन्हें रिजर्व पुलिस लाइंस भेजा गया है।
इन अधिकारियों के भी बदले कार्यक्षेत्र
अमरीश कुमार को प्रभारी एसओजी-02, धर्मेंद्र सिंह को प्रभारी सर्विलांस सेल और कर्म सिंह पाल को थानाध्यक्ष क्योलड़िया बनाया गया है। नीरज कुमार सिंह को बहेड़ी से अलीगंज का थानाध्यक्ष, अभिषेक कुमार को साइबर थाने में निरीक्षक अपराध और जगत सिंह को अलीगंज से क्राइम ब्रांच (इन्वेस्टिगेशन विंग) भेजा गया है।


