Bareilly News : आवारा कुत्तों के आतंक से बुजुर्ग महिला की मौत, लोगों में आक्रोश

Bareilly News : बरेली में आवारा कुत्तों के हमले से बुजुर्ग महिला की मौत, नगर निगम की लापरवाही पर लोगों में आक्रोश

Sunny Goswami
Published on: 30 April 2026 3:00 PM IST
Bareilly News : आवारा कुत्तों के आतंक से बुजुर्ग महिला की मौत, लोगों में आक्रोश
X

Bareilly: Elderly Woman Dies in Stray Dog Attack

Bareilly News : शहर में बढ़ते आवारा कुत्तों का आतंक अब जानलेवा होता जा रहा है। ताजा मामला कर्मचारी नगर क्षेत्र का है, जहां बुधवार तड़के कुत्तों के झुंड से बचने की कोशिश में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत और लोगों में नगर निगम के खिलाफ गहरा आक्रोश देखने को मिला।

मृतका की पहचान मंजू सक्सेना (65) के रूप में हुई है, जो वीर सावरकर फेज-2 की निवासी थीं और बेसिक शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त शिक्षिका थीं। जानकारी के अनुसार, वह अपने बेटे शानू के साथ बाइक से केसर वाटिका स्थित अपने दामाद के घर जा रही थीं। इसी दौरान ऑफिसर्स एन्क्लेव विस्तार कॉलोनी के पास अचानक आवारा कुत्तों का झुंड उनकी बाइक के पीछे पड़ गया।

कुत्तों के अचानक हमले से घबराकर बाइक का संतुलन बिगड़ गया और मंजू सक्सेना सड़क पर सिर के बल गिर पड़ीं। गंभीर सिर की चोट और अधिक रक्तस्राव के कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

उनका कहना है कि शहर में आवारा कुत्तों को नियंत्रित करने के लिए कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं है। करोड़ों रुपये की लागत से बना एबीसी सेंटर भी अब तक सिर्फ कागजों में ही सीमित है।नगर आयुक्त ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं, लेकिन लोगों की मांग है कि जल्द ठोस कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे रोके जा सकें।

Sunny Goswami
ABOUT THE AUTHOR

Sunny Goswami

Next Story