Bareilly News: कार्यक्रम के बाद ग्राम प्रधान पर भाले से जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज

Bareilly News: बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के सिल्लापुर गांव में एक राजनीतिक कार्यक्रम के बाद ग्राम प्रधान पर भाले से जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Sunny Goswami
Published on: 30 July 2026 6:28 PM IST
Bareilly News: कार्यक्रम के बाद ग्राम प्रधान पर भाले से जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज
X

Bareilly News

Bareilly News: बरेली जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सिल्लापुर में एक राजनीतिक कार्यक्रम के बाद उपजा विवाद संघर्ष में तब्दील हो गया। यहाँ गांव के मौजूदा ग्राम प्रधान यशवन्त सिंह पर गांव के ही एक युवक द्वारा मारपीट और जानलेवा हमला करने का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

घटनाक्रम के अनुसार, 29 जुलाई 2026 की शाम करीब 5 बजे ग्राम सिल्लापुर में एक स्थानीय कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कुछ नेताओं ने शिरकत की थी। आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान गांव निवासी अरविन्द पुत्र रामदास ने किसी बात को लेकर ग्राम प्रधान यशवन्त सिंह के साथ अभद्र व्यवहार किया। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। हालांकि, मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करा दिया और आरोपी को वहां से रवाना कर दिया।

मामला यहीं शांत नहीं हुआ। आरोप है कि उसी दिन शाम करीब 7 बजे जब ग्राम प्रधान भोजन के उपरांत गांव में टहलने निकले, तो आरोपी अरविन्द ने पुरानी रंजिश के चलते उनका रास्ता रोक लिया। उसने पहले प्रधान के साथ लात-घूंसों और डंडों से मारपीट की और फिर कथित तौर पर भाले से जानलेवा वार कर दिया। हमले में प्रधान की जान खतरे में पड़ गई। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर दौड़े, जिन्हें आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। जाते-जाते उसने प्रधान को दोबारा जान से मारने की धमकी भी दी।इस दुस्साहसिक घटना के बाद से पीड़ित ग्राम प्रधान और उनके परिवार में भारी दहशत का माहौल है। इस संबंध में थाना मीरगंज पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।इंस्पेक्टर मीरगंज रवि कुमार का कहना है कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है मामले की जांच जारी है

Sunny Goswami
ABOUT THE AUTHOR

Sunny Goswami

sunnygoswami.newstrackpr@gmail.com
Next Story