Bareilly News: नवाबगंज बीईओ मुख्यालय से अटैच, विवादित आदेश पर विभाग ने की सख्त कार्रवाई

Bareilly News: बरेली में भूसा कांड के बाद नवाबगंज के खंड शिक्षा अधिकारी को मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है और विवादित आदेश पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

Sunny Goswami
Published on: 29 May 2026 3:51 PM IST
Bareilly News
X

Bareilly News(Photo-Social Media)

Bareilly News: जनपद में गोवंश के लिए भूसा इकट्ठा करने को लेकर जारी हुए विवादित आदेश के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में नवाबगंज के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) को तत्काल प्रभाव से मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है। साथ ही उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।

बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विनीता ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी नवाबगंज ने विभागीय निर्देशों को सही ढंग से समझने में लापरवाही बरती और त्रुटिपूर्ण आदेश जारी कर दिया। इससे शिक्षकों और विभाग में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

दरअसल, हाल ही में एक आदेश सामने आया था, जिसमें प्रत्येक विद्यालय से गोवंश के लिए भूसा एकत्र करने की बात कही गई थी। आदेश वायरल होने के बाद शिक्षक संगठनों और कर्मचारियों में नाराजगी फैल गई। सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।

बीएसए डॉ. विनीता ने स्पष्ट किया कि गोवंश के लिए भूसा एकत्र करना या दान देना पूरी तरह स्वैच्छिक कार्य है। यह जनसेवा और सहयोग की भावना से किया जाने वाला प्रयास है। इसमें किसी भी शिक्षक, कर्मचारी या विद्यालय को बाध्य नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कहा कि विभाग की मंशा केवल जरूरतमंद गोवंश के लिए सहयोग जुटाने की थी, लेकिन गलत तरीके से जारी आदेश के कारण विवाद खड़ा हो गया। अब मामले को स्पष्ट कर दिया गया है और भविष्य में ऐसी स्थिति न बने, इसके लिए अधिकारियों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

Anjali Soni

Anjali Soni

News Publisher Mail ID - theanjalisonisoni111@gmail.com

उप संपादक | डिजिटल मीडिया पत्रकार

Next Story