Bareilly News: हरियाणा में बीजेपी सरकार बनने की मना रहा था खुशी, दबंगों ने कर दिया हमला

Bareilly News: भाजपा कार्यकर्ता को जमकर लाठी डंडों से पीटा। यही नहीं दबंगो ने बीजेपी कार्यकर्ता की पीठ में कैंची से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

Sunny Goswami
Published on: 9 Oct 2024 11:23 AM GMT
Bareilly News: हरियाणा में बीजेपी सरकार बनने की मना रहा था खुशी, दबंगों ने कर दिया हमला
X

Bareilly News (Pic-Newstrack)

 

Bareilly News: हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की जीत होने पर कार्यकर्ता खुशी मना रहे थे इस दौरान कुछ लोगों को यह बात नागवार गुजरी उन लोगों ने भाजपा कार्यकर्ता को जमकर लाठी डंडों से पीटा। यही नहीं दबंगो ने बीजेपी कार्यकर्ता की पीठ में कैंची से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के लोग घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आये जहाँ उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

थाना आंवला क्षेत्र के कस्बा के मोहल्ला गोसिया चौक निवासी प्रभाकर शर्मा पुत्र रामानुजन शर्मा ने बताया वह भाजपा का सक्रिय कार्य करता है। मंगलवार को हरियाणा मेभाजपा की सरकार बनने पर समर्थको के साथ ख़ुशी मना रहे थे। इस दौरान संजीव सक्सेना पुत्र टीकाराम सक्सेना को यह बात नागवार गुजरी उसने अपने दर्जनभर लोगों के साथ उनपर हमला कर दिया। प्रभाकर शर्मा को लाठी डंडे से पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि इस दौरान संजीव सक्सेना ने उन पर कैंची से हमला कर दिया जिससे उनकी पीठ लहूलुहान हो गयी। किसी तरह वह अपनी जान बचाकर अपने घर की तरफ भागा। दोनों आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही प्रभाकर शर्मा की तहरीर पर आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

बताया जा रहा है कि बीजेपी में सदस्ता अभियान के दौरान प्रभाकर शर्मा ने कई लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई थी। इस बात को लेकर संजीव उनसे रंजिश मानने लगा था, वह नहीं चाहता था लोग भाजपा की सदस्यता लेकर बीजेपी से जुड़ें। इस बात को लेकर बीती देर रात उसने प्रभाकर पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। लोगों ने बताया कि अगर पीड़ित मौके पर से नहीं भागता तो उसकी जान भी जा सकती थी।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story