TRENDING TAGS :
Bareilly News: पारिवारिक विवाद में महिला और पति पर हमला, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Bareilly News: पारिवारिक विवाद के दौरान महिला और उसके पति पर हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Bareilly News(Photo-Social Media)
Bareilly News: जिले में पारिवारिक संपत्ति विवाद को लेकर महिला और उसके पति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना शाही क्षेत्र के ग्राम संग्रामपुर निवासी डालवती पत्नी ठाकुरदास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके आवासीय प्लॉट के पास उनके जेठ नेतराम की खाली जमीन स्थित है। आरोप है कि शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे नेतराम का पुत्र हरपाल विवादित स्थान पर पहुंचा और उनकी भरी हुई बुनियाद को कसी से नुकसान पहुंचाने लगा। विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज करने लगा।
पीड़िता का आरोप है कि इसी दौरान हरपाल और उसकी मां हरदेई ने मिलकर उसके साथ लाठी-डंडों, लात-घूसों से मारपीट की। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे पति ठाकुरदास को भी आरोपियों ने पीट दिया। हमले में दोनों घायल हो गए। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
घटना के बाद घायल दंपति थाना शाही पहुंचे और लिखित तहरीर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है मामले की जांच की जा रही है जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।


