Bareilly News: कैंसर पीड़ित उपभोक्ता की मदद को आगे आया बिजली कर्मचारी, मानवीय पहल की हो रही सराहना

Bareilly News: बरेली में एक बिजली कर्मचारी ने कैंसर पीड़ित उपभोक्ता की मदद कर मानवता की मिसाल पेश की। इस पहल की स्थानीय स्तर पर सराहना हो रही है।

Sunny Goswami
Published on: 22 May 2026 12:55 PM IST
Bareilly News
X

Bareilly News(Photo-Social Media)

Bareilly News: सरकारी दफ्तरों में अक्सर लोगों को लंबी कतारों, फाइलों की देरी और कर्मचारियों के रूखे व्यवहार का सामना करना पड़ता है, लेकिन बरेली जनपद के रामपुर रोड स्थित बिजली विभाग कार्यालय में इंसानियत और संवेदनशीलता की एक मिसाल देखने को मिली। यहां एक बिजली कर्मचारी ने कैंसर से जूझ रहे उपभोक्ता की न सिर्फ समस्या सुनी, बल्कि मानवीय व्यवहार से सभी का दिल जीत लिया।

मीरगंज क्षेत्र के ग्राम गूला निवासी पातीराम अपने बिजली संबंधी कार्य को लेकर कार्यालय पहुंचे थे। पातीराम कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं और शारीरिक रूप से बेहद कमजोर हो चुके हैं। वे केवल तरल पदार्थों के सहारे जीवनयापन कर रहे हैं। कार्यालय पहुंचने पर उन्होंने राजस्व अनुभाग में तैनात पटल सहायक दुष्यंत शर्मा को अपनी परेशानी बताई।

पातीराम की हालत देखकर दुष्यंत भावुक हो गए। उन्होंने तत्काल अपनी अन्य फाइलें अलग रखकर उपभोक्ता की समस्या के समाधान की प्रक्रिया शुरू कर दी। साथ ही उन्होंने मानवीय संवेदना दिखाते हुए नारियल पानी मंगवाकर अपने हाथों से पातीराम को पिलाया। दुष्यंत शर्मा ने बताया कि उन्होंने केवल बीमार व्यक्ति की मदद की है हर व्यक्ति को बीमार लोगों की मदद करने के लिए आगे आना चाहिए

दफ्तर में मौजूद लोगों ने इस व्यवहार की सराहना की। काम पूरा होने के बाद पातीराम के चेहरे पर संतोष और राहत साफ दिखाई दी। मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश के निर्देशन में उपभोक्ताओं के प्रति संवेदनशील व्यवहार की जो पहल की जा रही है, यह घटना उसी का प्रेरणादायक उदाहरण बन गई।

Anjali Soni

Anjali Soni

News Publisher Mail ID - theanjalisonisoni111@gmail.com

उप संपादक | डिजिटल मीडिया पत्रकार

Next Story