Bareilly News: पति की मौत के बाद बेसहारा हुई बुजुर्ग, मां को बेटों ने घर से निकाला, DM से लगाई गुहार

Bareilly News: बरेली में पति की मौत के बाद मजदूरी कर बेटों को पालने वाली बुजुर्ग मां को बेटों ने घर से निकाला, अब डीएम से न्याय और सहारे की मांग की।

Sunny Goswami
Published on: 26 May 2026 6:46 PM IST
Elderly man left orphaned after husbands death
X

पति की मौत के बाद बेसहारा हुई बुजुर्ग, मां को बेटों ने घर से निकाला, DM से लगाई गुहार (Photo- Newstrack)

Bareilly News: बरेली। रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक दर्दनाक मामला बरेली से सामने आया है, जहां पांच बेटों के होते हुए भी एक बुजुर्ग मां दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। पीड़ित महिला ने जिलाधिकारी से मिलकर न्याय और रहने के लिए सहारा देने की गुहार लगाई है।

पांचों बेटों को पाल-पोसकर बड़ा किया

सुभाष नगर क्षेत्र के मिल्क गांव निवासी 60 वर्षीय ईदिया ने बताया कि उनके पति मजीद की करीब 16 वर्ष पहले मौत हो चुकी है। पति के निधन के बाद उन्होंने मजदूरी और दूसरों के घरों में काम करके अपने पांचों बेटों को पाल-पोसकर बड़ा किया। बुजुर्ग मां को उम्मीद थी कि बेटे बुढ़ापे में उनका सहारा बनेंगे, लेकिन अब वही बेटे उन्हें घर से निकाल चुके हैं।

पीड़िता के अनुसार, बेटों और बहुओं ने उनका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया था। इस मामले को लेकर पुलिस की मौजूदगी में पंचायत भी हुई, जिसमें गांव के लोगों ने बेटों को मां की जिम्मेदारी उठाने की सलाह दी। आरोप है कि पंचायत में बेटों ने साफ कह दिया कि वे अपनी पत्नियों के लिए मां को छोड़ सकते हैं। इसके बाद उन्हें घर से बाहर निकाल दिया गया।

महिला ने जिलाधिकारी से न्याय की मांग की

महिला ने आरोप लगाया कि बेटे चांद की पत्नी उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी भी दे रही है। ईद के मौके पर जहां लोग खुशियां मना रहे थे, वहीं यह बुजुर्ग मां अपनों के व्यवहार से टूट चुकी है। फिलहाल पीड़ित महिला ने जिलाधिकारी से न्याय दिलाने, रहने की व्यवस्था कराने और बेटों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Publisher Mail ID - skgautam1208@gmail.com

Experienced Hindi Journalist with 6 Years of Experience

Next Story