Bareilly News: गंगा दशहरा पर टनकपुर शारदा गंगा में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Bareilly News: गंगा दशहरा के अवसर पर टनकपुर स्थित शारदा गंगा में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई और मां गंगा का पूजन-अर्चन किया। इस दौरान धार्मिक उत्साह और आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला।

Sunny Goswami
Published on: 25 May 2026 4:16 PM IST
Bareilly News: गंगा दशहरा पर टनकपुर शारदा गंगा में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
X

Bareilly News

Bareilly News: बरेली के राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने टनकपुर स्थित शारदा गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर मां गंगा का पूजन-अर्चन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और धार्मिक आस्था देखने को मिली।

संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया ने कहा कि सनातन धर्म और पौराणिक मान्यताओं के अनुसार ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मां गंगा का स्वर्ग से पृथ्वी पर अवतरण हुआ था। उन्होंने बताया कि गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान करने से मनुष्य के दस प्रकार के पापों का नाश होता है तथा शारीरिक और मानसिक कष्टों से मुक्ति मिलती है। उन्होंने देशवासियों को गंगा दशहरा की शुभकामनाएं देते हुए मां गंगा से सभी के सुख-समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की।

राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल ने कहा कि गंगा दशहरा के अवसर पर शीतल जल, मीठा शरबत, अन्न, वस्त्र, फल, सत्तू, मटका, गंगाजल, अक्षत और पंचामृत का दान करने का विशेष महत्व माना गया है। उन्होंने बताया कि राजा भगीरथ ने अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति और मोक्ष के लिए कठोर तपस्या की थी, जिसके फलस्वरूप मां गंगा का पृथ्वी पर आगमन हुआ।इस अवसर पर अंजू भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पूजा-अर्चना की और देश में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

Shalini singh

Shalini singh

News Publisher Mail ID - Shalinisingh34678346@gmail.com

उप संपादक | डिजिटल मीडिया पत्रकार

Next Story