TRENDING TAGS :
Bareilly News: कोचिंग जा रही छात्रा से छेड़छाड़, वीडियो वायरल करने का आरोप , तीन पर मुकदमा दर्ज
Bareilly News: कोचिंग जा रही एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ और वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Bareilly News(Photo-Social Media)
Bareilly News: बरेली मीरगंज थाना क्षेत्र में कोचिंग जा रही एक छात्रा से छेड़छाड़ और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी शनिवार शाम करीब पांच बजे कंप्यूटर कोचिंग के लिए जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही शैलेश,अनुराग और मोनू ने उसका पीछा किया और अभद्र हरकतें करते हुए मोबाइल से वीडियो बना लिया।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपियों ने छात्रा को बदनाम करने की नीयत से वीडियो में अभद्र गाना जोड़कर उसे इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में आक्रोश फैल गया और परिजन तत्काल थाने पहुंचे। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए मीरगंज पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


