TRENDING TAGS :
Bareilly News: हिंदुस्तानी पसमांदा मंच की बरेली महानगर इकाई गठित, शारिक अब्बासी ने घोषित की नई टीम
Bareilly News: हिंदुस्तानी पसमांदा मंच की बरेली महानगर इकाई का गठन किया गया। शारिक अब्बासी के नेतृत्व में नई टीम की घोषणा हुई, जिसमें विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
Bareilly News
Bareilly News: हिंदुस्तानी पसमांदा मंच ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए बरेली महानगर इकाई का गठन किया है। जिला अध्यक्ष शारिक अब्बासी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष तारिक कुरैशी ने की।कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष शारिक अब्बासी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य पसमांदा समाज की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना और समाज के लोगों को एकजुट कर उनके अधिकारों एवं हितों के लिए प्रभावी तरीके से कार्य करना है।
उन्होंने कहा कि नई टीम जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ समाज के विकास और जागरूकता के लिए पूरी निष्ठा से काम करेगी।महानगर इकाई में संगठन की जिम्मेदारियां विभिन्न पदाधिकारियों को सौंपी गईं। नुरुद्दीन फारूकी, वसीम अहमद, साजिद बेग और मोहम्मद हसीब अंसारी को महानगर उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं मोहम्मद आलम को महानगर महासचिव की जिम्मेदारी दी गई।इसके अलावा शफातुल्ला, मोहम्मद जुबैर, शाहरुख, मोहम्मद साहिल, मोहम्मद शकील अब्बासी, गुलाम अली, मोहम्मद साजिद खान, अनीस सकलेनी और अलीम अब्बासी को महानगर सचिव नियुक्त किया गया। इस्लाम और मोहम्मद उस्मान को महानगर कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
संगठन की गतिविधियों को डिजिटल माध्यम से मजबूत करने के लिए जैनुल अली और तहसीद को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया, जबकि फुरकान सलमानी को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।कार्यक्रम में आदनान, फैजान सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नई कार्यकारिणी के गठन पर खुशी जताते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।जिला अध्यक्ष शारिक अब्बासी ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि नई टीम समाज के हितों को प्राथमिकता देते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेगी।


