TRENDING TAGS :
Bareilly News: प्रेम विवाह के डेढ़ महीने बाद युवक का संदिग्ध हालात में शव मिला
Bareilly News: बरेली में प्रेम विवाह के डेढ़ महीने बाद युवक का शव कमरे में मिला, परिजनों ने मौत की परिस्थितियों पर सवाल उठाकर निष्पक्ष जांच की मांग की।
प्रेम विवाह के डेढ़ महीने बाद युवक का संदिग्ध हालात में शव मिला (मृतक की फाइल फोटो) (Photo- Newstrack)
Bareilly News: सीबीगंज थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह के करीब डेढ़ महीने बाद 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार सुबह उसका शव घर के कमरे में पंखे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतक के परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
जानकारी के अनुसार फैजान ने करीब डेढ़ महीने पहले जैस्मीन से प्रेम विवाह किया था। बताया जा रहा है कि शादी के बाद परिवार के कुछ लोग इस रिश्ते से नाराज थे और उन्होंने फैजान से दूरी बना ली थी। पत्नी जैस्मीन के मुताबिक शनिवार रात दोनों ने साथ खाना खाया था। इसके बाद फैजान सो गया। रविवार सुबह जब उसकी आंख खुली तो कमरे में फैजान का शव पंखे से लटका मिला। उसने घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी।
परिजनों ने उठाए सवाल
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के परिजनों ने शव के सिर से खून निकलने की बात कहते हुए मौत की परिस्थितियों पर सवाल उठाए हैं। परिजन युवक की मौत को संदिग्ध मानकर इसकी निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे है, पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और परिजनों से जानकारी ली।
अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस आत्महत्या समेत अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


