TRENDING TAGS :
Bareilly News: सपा के ‘झांसे’ में न आएं मुसलमान, 2027 के लिए तलाशें मजबूत विकल्प- मौलाना शहाबुद्दीन रजवी
Bareilly News: मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने 2027 चुनाव से पहले मुस्लिम समाज से सपा से दूरी बनाकर नया मजबूत राजनीतिक विकल्प तैयार करने की अपील की।
Bareilly News: मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने उत्तर प्रदेश के 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर मुस्लिम समुदाय के नाम एक खुला पत्र जारी कर समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने मुसलमानों से सपा के “झांसे” में न आने और एक नया मजबूत राजनीतिक विकल्प तैयार करने की अपील की है।
अखिलेश यादव पर लगा “सॉफ्ट हिंदुत्व” की राजनीति करने का आरोप
मौलाना रजवी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर “सॉफ्ट हिंदुत्व” की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव मुस्लिम मुद्दों पर खुलकर बोलने से बचते हैं और भाजपा का डर दिखाकर लंबे समय से मुस्लिम वोट हासिल करते रहे हैं।
सपा और भाजपा में अंदरूनी संबंध- मौलाना
अपने पत्र में मौलाना ने सपा और भाजपा के कथित अंदरूनी संबंधों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि सपा और भाजपा नेताओं की साथ बैठकों और दावतों की तस्वीरें लगातार सामने आती रही हैं। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अखिलेश यादव की मुलाकात और दिवंगत मुलायम सिंह यादव द्वारा संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनने का आशीर्वाद देने वाली घटना का भी उल्लेख किया।
प्रदेश की राजनीति हुई गरम
मौलाना रजवी ने कहा कि प्रदेश की राजनीति तेजी से बदल रही है और अब मुस्लिम समाज को अपने राजनीतिक भविष्य के लिए स्वतंत्र रणनीति बनानी होगी। उनका यह बयान आगामी चुनावों से पहले प्रदेश की राजनीति में नई बहस छेड़ सकता है।


