TRENDING TAGS :
Bareilly News: मीरगंज तहसील में नए रास्तों का शुभारंभ, अधिवक्ताओं को मिलेगी राहत
Bareilly News: बार एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक कुमार उपाध्याय ने फीता काटकर किया उद्घाटन, एसडीएम निधि शुक्ला और सब रजिस्ट्रार अवंतिका की मौजूदगी में शुरू हुए नए रास्ते।
मीरगंज तहसील में नए रास्तों का शुभारंभ, अधिवक्ताओं को मिलेगी राहत (Photo- Newstrack)
Bareilly News: बरेली मीरगंज तहसील परिसर में आवागमन की सुविधा बेहतर बनाने के लिए नवनिर्मित रास्तों का शनिवार को उद्घाटन किया गया। जिसमें बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार उपाध्याय ने फीता काटकर नवनिर्मित रास्तों का शुभारंभ किया। रास्तों के शुरू होने से तहसील आने वाले अधिवक्ताओं, वादकारियों और फरियादियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। लंबे समय से तहसील परिसर में बेहतर रास्तों की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।
उद्घाटन कार्यक्रम में एसडीएम निधि शुक्ला और सब रजिस्ट्रार अवंतिका की मौजूदगी रही। बार एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक कुमार उपाध्याय ने अधिकारियों और बार के पदाधिकारियों के साथ फीता काटकर रास्तों को आवागमन के लिए शुरू कराया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने नए रास्तों के निर्माण पर खुशी जताते हुए इसे तहसील परिसर की बुनियादी सुविधाओं में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
बार एसोसिएशन के सचिव हरीश लाखा और उपाध्यक्ष अरविंद कुमार प्रथम समेत अन्य पदाधिकारी, अधिवक्ता और तहसील कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। अधिवक्ताओं का कहना था कि तहसील में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग मुकदमों की पैरवी, राजस्व संबंधी कार्यों और अन्य जरूरी कामों से पहुंचते हैं। ऐसे में रास्तों की बेहतर व्यवस्था होने से उन्हें आने-जाने में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान तहसील परिसर को तिरंगे के रंगों के गुब्बारों और रिबन से सजाया गया था। उद्घाटन के बाद अधिकारियों, अधिवक्ताओं और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से तस्वीरें खिंचवाईं। कार्यक्रम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी साझा की गईं। इस दौरान बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी और अधिवक्ताओं के बीच एकजुटता भी देखने को मिली। नवनिर्मित रास्तों के शुभारंभ से तहसील परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल रहा।


