TRENDING TAGS :
Bareilly News: राष्ट्रीय मानव संस्थान की बॉडी मीटिंग संपन्न, संस्कारशाला खोलने का प्रस्ताव पारित
Bareilly News: बरेली में राष्ट्रीय मानव संस्थान की जनरल बॉडी मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें समाज में नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए 'संस्कारशाला' खोलने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ।
Bareilly News(Photo-Social Media)
Bareilly News: राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट (रजिस्टर्ड भारत) की जनरल बॉडी मीटिंग जिला राष्ट्रीय बचत कार्यालय, कचहरी बरेली में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया ने की। इस दौरान भारतीय बच्चों में तेजी से लुप्त होते संस्कारों और सांस्कृतिक मूल्यों पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई।
बैठक में दो वर्ष से पंद्रह वर्ष तक के बच्चों में भारतीय, धार्मिक एवं सामाजिक संस्कार विकसित करने के उद्देश्य से देश के विभिन्न क्षेत्रों में “संस्कारशाला” संचालित करने का महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल ने बताया कि संस्थान द्वारा क्षेत्रवार संस्कारशालाएं खोली जाएंगी, जहां प्रत्येक माह के रविवार को प्रातः अथवा दोपहर निर्धारित समय पर बच्चों को संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान की जाएगी।
उन्होंने बताया कि संस्कारशालाओं में बच्चों को बड़ों का सम्मान करना, नमन एवं प्रणाम की परंपरा, धार्मिक मंत्रों का उच्चारण, प्रभु प्रार्थना, भारतीय सभ्यता, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों की जानकारी दी जाएगी। इसके अतिरिक्त विशेष अध्ययन, योग एवं नैतिक शिक्षा के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास का प्रयास किया जाएगा।
संस्कारशाला कार्यक्रम का बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने समर्थन किया और इसे समाज के लिए उपयोगी पहल बताया। संस्थान द्वारा इस योजना को शीघ्र ही धरातल पर उतारने की घोषणा की गई।
बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश मेहंदीरत्ता, राकेश कुमार मौर्य, संरक्षक भारतेंद्र सिंह, जे.आर. गुप्ता, डॉ. अखिलेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष दामोदर सिंह, जिला अध्यक्ष अंजू शुक्ला, महानगर अध्यक्ष सुनीता उर्फ अंजू ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष आर्येंद्र प्रताप सिंह सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।


