TRENDING TAGS :
Basti News: मारपीट का मामला बना सियासी मुद्दा, राजभर के पोस्ट के बाद गरमाई राजनीति
Basti News: मारपीट का मामला अब राजनीतिक रंग लेता नजर आ रहा है। राजभर की सोशल मीडिया पोस्ट के बाद सियासी हलकों में बयानबाजी तेज हो गई है और मामले को लेकर राजनीति गरमा गई है।
Basti News(Photo-Social Media)
Basti News: बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के खमरिया गांव में हुई पुरानी रंजिश विशेष समुदाय ने हिन्दू परिवार से मारपीट की घटना अब राजनीतिक बहस का विषय बन गई है। घटना को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ओमप्रकाश राजभर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अखिलेश यादव पर निशाना साधा। पोस्ट में उन्होंने सपा की कथित "मुस्लिम तुष्टिकरण" की राजनीति पर सवाल उठाते हुए घटना का उल्लेख किया और तीखी राजनीतिक टिप्पणी की।
वही पीड़ित महिला का गम्भीर आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर गांव के प्रधान पिंकू और अशफाक समेत अन्य लोगों ने उसके घर में घुसकर परिवार के साथ मारपीट की। महिला का दावा है कि वह गर्भवती है और पति को बचाने के दौरान उसके पेट पर लात मारी गई, जिससे उसका इलाज चल रहा है। महिला का कहना है कि घटना के बाद भय के कारण पूरा परिवार गांव छोड़ चुका है और वह स्वयं मायके में रह रही है। उसका आरोप है कि घटना 20 जुलाई को हुई थी और सूचना देने के बावजूद पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई नहीं की।
वही इस पूरे प्रकरण को लेकर क्षेत्राधिकारकरवली बृजेश सिंह ने बताया कि, 20 जुलाई को महिला का पति आकाश शराब के नशे में गाली-गलौज, ईंट-पत्थर फेंकने और मारपीट कर रहा था, जिससे आसपास के लोग परेशान थे। पुलिस का कहना है कि बाद में प्रधान के वाहन को रोककर विवाद किया गया, जिस दौरान कहासुनी हुई और स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव किया। पुलिस का दावा है कि लगाए गए गंभीर आरोप तथ्यों से मेल नहीं खाते और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
वहीं अब इन सारी घटनाओं को लेकर क्षेत्र में चर्चा है कि 20 जुलाई की घटना में अब तक पुलिस ने क्या कार्रवाई की।यदि आरोप गंभीर थे तो तत्काल मुकदमा या अन्य कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं हुई क्या दोनों पक्षों की शिकायतों की निष्पक्ष जांच की गई है राजनीतिक बयानबाजी से पहले पुलिस ने तथ्य सार्वजनिक क्यों नहीं किए क्या अब मामला राजनीतिक दबाव में नई दिशा लेगा


