Basti News: या तो शादी करो या जान दूंगा'... प्रेमिका के घर पहुंचकर प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम

Basti News: हर्रैया थाना क्षेत्र के बसेंवा राय गांव में शादी का दबाव बना रहे युवक ने लड़की के घर के सामने मारी गोली; पुलिस जांच में जुटी।

Amril Lal
Published on: 11 Nov 2026 11:47 AM IST (Updated on: 11 Nov 2026 12:59 PM IST)
Basti News: या तो शादी करो या जान दूंगा... प्रेमिका के घर पहुंचकर प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम
X

Basti News: जिले के हर्रैया थाना क्षेत्र के बसेंवा राय गांव में बुधवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां शादी का दबाव बना रहे एक युवक ने प्रेमिका के घर के सामने ग्रामीणों के बीच ही तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर भारी अफरा-तफरी मच गई।

क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक युवक अपनी बुआ की लड़की (प्रेमिका) से शादी करने का लगातार दबाव बना रहा था। बुधवार सुबह वह लड़की के घर पहुंचा और परिजनों पर शादी के लिए दबाव बनाने लगा। जब लड़की ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया, तो युवक ने आवेश में आकर सबके सामने तमंचे से खुद को गोली मार ली। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा।Breaking News Basti-

पुलिस जांच और अधिकारियों का बयान

घटना की सूचना मिलते ही हर्रैया थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों और क्षेत्राधिकारी (CO) हर्रैया ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

सीओ हर्रैया ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि युवक रिश्ते में लगने वाली बुआ की लड़की से शादी की जिद पर अड़ा हुआ था। लड़की के इनकार करने पर उसने यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस फिलहाल मामले की गहराई से जांच-पड़ताल कर रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Amril Lal
ABOUT THE AUTHOR

Amril Lal

वरिष्ठ संवाददाता, बस्तीbastiamrillal@newstrackensite.vocalwire.com
Next Story