बस्ती रेलवे स्टेशन से करोड़ो की चरस बरामद

विशेष अभियान के तहत RPF की स्पेशल टास्क टीम ने ट्रेन संख्या 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस की बस्ती रेलवे स्टेशन पर जांच के दौरान जनरल कोच में एक संदिग्ध बैग मिला।

Amril Lal
Published on: 5 Jun 2026 11:11 PM IST
basti station
X

basti station

रेल के सफर को नशे की तस्करी का जरिया बनाने वालों के मंसूबों पर आरपीएफ ने बड़ा प्रहार किया है। बस्ती रेलवे स्टेशन पर सत्याग्रह एक्सप्रेस के जनरल कोच से करोड़ों रुपये की चरस बरामद होने से हड़कंप मच गया। लावारिस बैग में छिपाकर ले जाई जा रही 5 किलो 500 ग्राम चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 2 करोड़ 75 लाख रुपये बताई जा रही है। आखिर यह खेप किसकी थी, कहां से आई थी और किस तक पहुंचाई जानी थी? इन सवालों के जवाब तलाशने में पुलिस जुट गई हैं।

बस्ती रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की स्पेशल टास्क टीम ने नशे के कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये की चरस बरामद की है। सत्याग्रह एक्सप्रेस के जनरल कोच से लावारिस हालत में मिले एक बैग से 5 किलो 500 ग्राम चरस बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2 करोड़ 75 लाख रुपये बताई जा रही है। बरामदगी के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त और सहायक सुरक्षा आयुक्त के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आरपीएफ की स्पेशल टास्क टीम ने ट्रेन संख्या 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस की बस्ती रेलवे स्टेशन पर गहन जांच की। जांच के दौरान जनरल कोच में एक संदिग्ध लावारिस बैग मिला। जब टीम ने बैग की तलाशी ली तो उसके अंदर भारी मात्रा में चरस बरामद हुई।

आरपीएफ इंस्पेक्टर रशीद बेग ने कहा कि आरपीएफ ने बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी बस्ती को सौंप दिया है। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह खेप किसकी थी, इसे कहां से लाया गया था और इसका अंतिम ठिकाना क्या था।

Amril Lal
ABOUT THE AUTHOR

Amril Lal

Next Story