TRENDING TAGS :
Basti News: यूपी में 22 भर्तियों को लेकर गरमाई सियासत, आरोप- 11 हजार से ज्यादा PDA सीटों पर घोटाला
Basti News: उत्तर प्रदेश की 22 सरकारी भर्तियों को लेकर गरमाई सियासत। विपक्ष का आरोप- 11,514 से ज्यादा PDA आरक्षित सीटों का हुआ नुकसान, संविधान की भावना के साथ खिलवाड़।
Basti News(Photo-Social Media)
Basti News: क्या सरकारी नौकरियों में पीडीए से आरक्षण का हक छीना गया, क्या हजारों पीडीए अभ्यर्थियों के सपनों के साथ बड़ा खेल हुआ और क्या संविधान की भावना को दरकिनार कर आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उनका अधिकार नहीं मिला।उत्तर प्रदेश की 22 भर्तियों को लेकर अब सियासत गरमा गई है। दावा किया जा रहा है कि विभिन्न सरकारी भर्तियों में 11 हजार 514 से ज्यादा पीडीए आरक्षित सीटों का नुकसान हुआ है। इसे लेकर विपक्ष सरकार पर गंभीर आरोप लगा रहा है और इसे 'आरक्षण घोटाला' करार दे रहा है।
सपा जिलाध्यक्ष और विधायक महेंद्र नाथ यादव के नेतृत्व में सपा विधायक अतुल चौधरी और सपा विधायक राजेंद्र चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा को 22 सरकारी नौकरियों की भर्तियों में पीडीए के 11514 आरक्षित सीटों पर खेला किया गया, संविधान ने जो आरक्षण दिया उस को दरकिनार कर हजारों पीडीए छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किया गया, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाकायदा भारतीयों का बुकलेट जारी कर 22 भारतीयों का वेवरा सामने रखा गया, 2019 में 69 हजार शिक्षक भर्ती में 7933 पीडीए पदों की लूट हुई, 2019 में वन्य जीव रक्षक 88 पदों को लूट, 2021 में बांदा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में 5 पद की लूट, 2021-22 में जूनियर एडेड हाई स्कूल में शिक्षक भर्ती में 547 पदों की लूट, 2023 में ग्राम ग्राम पंचायत अधिकारी की भर्ती में 232 पद की लूट, 2023 में कनिष्ठ सहायक और कनिष्ठ लिपिक भर्ती में 300 पद की लूट,2025 लेखपाल भर्ती में 960 पदों को लूट, 2026 में कृषि प्राविधिक भर्ती में 588 पदों की लूट समेत अभी तक 22 सरकारी नौकरियों के भर्ती प्रक्रिया में 11514 पीडीए के आरक्षित पदों की लूट की गई।


